Ramayana मूवी में TV के 'महादेव' की एंट्री, रणबीर कपूर की फिल्म में भगवान शिव का निभाएंगे किरदार - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, June 3, 2025

Ramayana मूवी में TV के 'महादेव' की एंट्री, रणबीर कपूर की फिल्म में भगवान शिव का निभाएंगे किरदार

 Ramayana मूवी में TV के 'महादेव' की एंट्री, रणबीर कपूर की फिल्म में भगवान शिव का निभाएंगे किरदार


Ramayana Movie रणबीर कपूर की आगामी पौराणिक फिल्म रामायण में एक नए एक्टर की एंट्री हुई है जो बॉलीवुड टीवी और वेब सीरीज की दुनिया में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। अब वह रामायण फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभाते नजर आएंगे। जानिए उनके बारे में।

रामायण मूवी में भगवान शिव बनेंगे ये एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 रामायण बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म है, जिसमें हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा और टीवी जगत तक के सितारे नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म में एक और स्टार की एंट्री हुई है जो भगवान शिव की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।


रामायण एक पौराणिक फिल्म है जो दो भागों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है और इसमें कई बड़े सितारे अहम भूमिका निभाएंगे। अब इस फिल्म में टीवी का एक जाना-माना चेहरा भी नजर आएगे जो पहले छोटे पर्दे का महादेव बन चुका है।


रामायण में नए एक्टर की एंट्रीजिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि देवों के देव महादेव में भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले मोहित रैना (Mohit Raina) हैं। जब भी पर्दे पर भगवान शिव के रूप में जिस कलाकार के बारे में इमेजिन किया जाता है तो सबसे पहले मोहित का ही चेहरा सामने आता है। महादेव की भूमिका ने ही उन्हें सिनेमा में एक अलग पहचान दिलाई थी।




Photo Credit - Instagram



अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर मोहित रैना भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे। इंडियन फोरम्स के मुताबिक, मोहित को नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म के लिए कास्ट कर लिया गया है। हालांकि, मेकर्स या फिर एक्टर की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है।

रामायण की स्टार कास्टनितेश तिवारी रामायण फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में बड़े-बड़े सितारे नजर आएंगे। यहां देखिए कौन सा स्टार किसका किरदार निभा रहा है।

रणबीर कपूर - भगवान राम
साई पल्लवी - माता सीता
यश - रावण
हनुमान - सनी देओल
लक्ष्मण - रवि दुबे
कुणाल कपूर - भगवान इंद्र
लारा दत्ता - कैकयी
शीबा चड्ढा - मंथरा
अरुण गोविल - दशरथ
काजल अग्रवाल - मंदोदरी
कब रिलीज होगी रामायण?रामायण को दो भागों में बनाया जा रहा है। पहला भाग अगले साल दीवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जबकि दूसरा भाग 2027 की दीवाली पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। मालूम हो कि यश रावण का किरदार निभाने के साथ-साथ रामायण के को-प्रोड्यूसर भी हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages