विजय माल्या का RCB पर बड़ा खुलासा, 2008 में टीम खरीदने के पीछे का बताया असली सच - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, June 6, 2025

विजय माल्या का RCB पर बड़ा खुलासा, 2008 में टीम खरीदने के पीछे का बताया असली सच

 विजय माल्या का RCB पर बड़ा खुलासा, 2008 में टीम खरीदने के पीछे का बताया असली सच


भारत में वांछित भगोड़े विजय माल्या ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन्होंने कुल तीन फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाई थी जिसमें मुंबई इंडियंस भी शामिल थी। हालांकि उसे मुकेश अंबानी ने खरीद लिया। विजय माल्या ने आखिरकार 2008 में 112 मिलियन डॉलर रकम में आरसीबी को खरीदा। वह इस टीम के जरिए अपने व्हिस्की ब्रांड को बढ़ावा देना चाहते थे।

Vijay Mallya ने बताया क्यों खरीदी थी आरसीबी की टीम। फोटो- स्क्रीन ग्रैब


 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार 18 साल में अपना पहला आईपीएल का खिताब जीत लिया। टी20 लीग के 18वें सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। 18 साल के इस सफर में आरसीबी में कई मार्की खिलाड़ी आए और चले गए लेकिन, एक खिलाड़ी जो हमेशा टीम के साथ बना रहा वो हैं विराट कोहली। फाइनल जीतने के बाद विराट को साथ एक और व्यक्ति चर्चा में आया और वो है भगोड़ा विजय माल्या, जो फ्रेंचाइजी के पहले मालिक थे।


भारत में वांछित भगोड़े विजय माल्या ने राज समानी के एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन्होंने कुल तीन फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाई थी, जिसमें मुंबई इंडियंस भी शामिल थी। हालांकि, उसे मुकेश अंबानी ने खरीद लिया। विजय माल्या ने आखिरकार 2008 में 112 मिलियन डॉलर रकम में आरसीबी को खरीदा, जो उस वक्त 600-700 करोड़ के बराबर था।

मुंबई इंडियंस पर भी लगाई थी बोली

विजय माल्या ने बताया, मैं ललित मोदी द्वारा बीसीसीआई समिति को इस लीग के बारे में दी गई सलाह से बहुत प्रभावित हुआ। उन्होंने मुझे एक दिन बुलाया और कहा टीमों की नीलामी होने वाली है। क्या आप इसे खरीदना चाहेंगे? मैंने कहा ठीक है, मैंने तीन फ्रेंचाइजियों पर बोली लगाई और मैं बहुत कम पैसे से मुंबई से हार गया।


माल्या ने आगे कहा, जब मैंने 2008 में आरसीबी फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाई तो मैंने आईपीएल को भारतीय क्रिकेट के लिए एक गेम-चेंजर के रूप में देखा। मेरा विजन एक ऐसी टीम बनाना था जो बेंगलुरु की भावना को मूर्त रूप दे। मैंने आखिरीकार 112 मिलियन डॉलर की बोली लगाई, जो दूसरी सबसे बड़ी बोली थी।
'शराब ब्रांड को दिलाना था पहचान'


शराब कारोबारी माल्या ने पॉडकास्ट में कहा, मैं चाहता था कि आरसीबी एक ऐसा ब्रांड बने जो सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी पहचानी जाए। इसलिए मैंने इसे रॉयल चैलेंज से जोड़ा, जो हमारे सबसे ज्यादा बिकने वाले शराब ब्रांड में से एक है। ताकि इसे एक दमदार पहचान मिल सके।
चुने अपने कुछ पसंदीदा खिलाड़ीइस बातचीत के दौरान माल्या ने कहा कि आरसीबी को खरीदने के पीछे उनका एकमात्र उद्देश्य अपने व्हिस्की ब्रांड को बढ़ावा देना था। इसके पीछे कोई क्रिकेट प्रेम नहीं था। जब माल्या से पूछा गया कि क्या उन्हें आज आरसीबी के लिए कुछ खिलाड़ियों को चुनने का अवसर मिले तो वो कौन से खिलाड़ी होंगे? इस माल्या ने जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और केएल राहुल को चुना।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages