बिना इजाजत के रिलीज हुई Sidhu Moose Wala की डॉक्यूमेंट्री, पिता ने की थी रोक लगाने की मांग - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, June 11, 2025

बिना इजाजत के रिलीज हुई Sidhu Moose Wala की डॉक्यूमेंट्री, पिता ने की थी रोक लगाने की मांग

 बिना इजाजत के रिलीज हुई Sidhu Moose Wala की डॉक्यूमेंट्री, पिता ने की थी रोक लगाने की मांग


पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लेजेंडरी गायक सिद्धू मूसे वाला की लोकप्रियता आज भी अपने चरम पर है। उनकी मौत को तीन साल हो चुके हैं लेकिन आज भी उनके गाने और आवाज लोगों के दिलों पर राज करते हैं। सिंगर की बर्थ एनिवर्सी के मौके पर बीबीसी ने उनकी एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की जिसके दो एपिसोड लाइव हो गए हैं।

सिद्धू मूसेवाला की डॉक्टूमेंट्री हुई रिलीज (फोटो-इंस्टाग्राम)


 पॉपुलर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू (Shubhdeep Singh Sidhu), जिन्हें सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) के नाम से जाना जाता है की 29 मई, 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात हमलावरों ने गायक मूसेवाला को सरेआम गोलियों से भून दिया था।


11 जून को है एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी
आज यानी 11 जून को सिंगर की बर्थ एनिवर्सरी है। वही बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ने सिंगर पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री के दो पार्ट्स को बिना इजाजत के रिलीज कर दिया है। जबकि उनके पिता ने पंजाब के मानसा कोर्ट में इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी। कोर्ट इस याचिका पर 12 जून को सुनवाई करने वाला था। लेकिन उससे पहले ही इसे रिलीज कर दिया गया।

सिंगर के तीन गाने भी किए गए रिलीजमूसेवाला परिवार ने इस पर आपत्ती जताई थी और शिकायतों के बावजूद, बीबीसी ने ये डॉक्यूमेंट्री रिलीज कर दी। फिल्म में मूसेवाला के कुछ पुराने दोस्तों, पत्रकारों और पंजाब और दिल्ली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का इंटरव्यू शामिल हैं। इसमें गैंगस्टर गोल्डी बरार का एक ऑडियो इंटरव्यू भी शामिल है, जिस पर 29 मई, 2022 को मानसा जिले के जवाहर के गांव में मूस वाला की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। इस बीच, बुधवार को सिद्धू मूसेवाला के जन्‍मदिन पर उनके ऑफिश‍ियल यूट्यूब चैनल पर सिंगर के तीन नए गाने भी र‍िलीज किए गए हैं। इसमें तीन गाने हैं जिनमें 0008, नील और टेक नोट्स शामिल हैं।

पिता ने की थी रोक लगाने की मांगबीबीसी ने बुधवार शाम को मुंबई के एक सिनेमा हॉल में यह डॉक्यूमेंट्री दिखाने की योजना बनाई थी। लेकिन विवाद के बाद उसने इसे यूट्यूब पर रिलीज करने का विकल्प चुना। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने मुंबई में डॉक्‍यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकने के लिए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक पत्र भी लिखा था। बलकौर सिंह ने तर्क दिया कि डॉक्यूमेंट्री उनकी अनुमति के बिना बनाई गई है। यह भी आरोप लगाया कि इसमें उनके बेटे की हत्या के बारे में गलत चीजें दिखाई गई हैं।


डॉक्यूमेंट्री में क्या-क्या दिखाया गया?डॉक्यूमेंट्री का पहले एपिसोड का टाइटल 'द किलिंग कॉल' है। इसमें मूसेवाला के शुरुआती जीवन से लेकर पॉपुलैरिटी पाने तक की उनकी जर्नी और उनसे जुड़े विवादों को दिखाया गया है। दूसरे एपिसोड में उनकी हत्या से पहले और बाद की घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages