तबाही मचाने आए Thalapathy Vijay, 'जन नायकन' का दमदार टीजर हुआ रिलीज - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, June 22, 2025

तबाही मचाने आए Thalapathy Vijay, 'जन नायकन' का दमदार टीजर हुआ रिलीज

तबाही मचाने आए Thalapathy Vijay, 'जन नायकन' का दमदार टीजर हुआ रिलीज

Jana Nayagan Teaser OUT: थलापति विजय की आगामी फिल्म द फर्स्ट रोअर: जन नायकन का आखिरकार टीजर जारी हो गया है। अभिनेता के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ही फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी किया गया। इस फिल्म का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। देखिए नई फिल्म से अभिनेता का दमदार लुक।



जन नायकन का टीजर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) पिछले चार दशकों से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्मों से विजय ने हमेशा से ही बड़े पर्दे पर तूफान लाया है। 51 साल के थलापति विजय की अब आगामी फिल्म द फर्स्ट रोअर: जन नायकन (The First Roar: Jana Nayagan) की पहली झलक भी सामने आ गई है।


पिछले साल ही थलापति विजय की आगामी फिल्मद द फर्स्ट रोअर: जन नायकन का एलान हुआ था। फिल्म से कई पोस्टर भी सामने आए थे जिसमें अभिनेता का दमदार लुक देख फैंस को यकीन हो गया था कि यह भी उनकी बाकी फिल्मों की तरह मास्टरपीस निकलेगी। खैर, फिल्म के टीजर ने उनके चाहने वालों के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर दी है।


जन नायकन का टीजर

22 जून को थलापति विजय का जन्मदिन है। अभिनेता के जन्मदिन से ठीक एक रात पहले के मेकर्स ने द फर्स्ट रोअर: जन नायकन का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म में अभिनेता पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। 1 मिनट 5 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत ही थलापति के दमदार एक्शन से होती है।


शुरू में लिखा होता है- सच्चा नेता सत्ता के लिए नहीं बल्कि जनता के लिए उठता है। इससे साफ है कि फिल्म की कहानी सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे के इर्द-गिर्द होगी। आग के बीच पुलिस की वर्दी में थलापति विजय का शानदार एक्शन देखने को मिल रहा है। टीजर इतना दमदार है कि रिलीज होते ही इसे 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।


जन नायकन की स्टार कास्ट

एच विनोद के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर द फर्स्ट रोअर जय नायकन का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जबकि इसे वेंकट के नारायण ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में थलापति विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणि और नारायण जैसे सेलेब्स दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह थलापति की आखिरी फिल्म होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages