नवी मुंबई की APMC मार्केट में लगी भीषण आग, अनाज का गोदाम जलकर राख - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, July 7, 2025

नवी मुंबई की APMC मार्केट में लगी भीषण आग, अनाज का गोदाम जलकर राख

नवी मुंबई की APMC मार्केट में लगी भीषण आग, अनाज का गोदाम जलकर राख

नवी मुंबई के तुर्भे में अनाज के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। सेक्टर 20 में स्थित APMC मार्केट इस आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि पूरे बाजार में धुआं फैल गया। कई घंटों की कोशिशों के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आसपास के किसान इस बाजार में अनाज बेचने आते हैं।

महाराष्ट्र के गोदाम में लगी भीषण आग। फोटो- एएनआई

 महाराष्ट्र के नवी मुंबई के एक गोदाम में बीती रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि हर तरफ धुआं ही धुआं देखने को मिला। आग की लपटें पूरी बाजार में फैल गई। कई घंटों की मशक्कत की बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।


नवी मुंबई के तुर्भे स्थित सेक्टर 20 में लगी इस आग ने APMC मार्केट को अपनी चपेट में ले लिया। इस बाजार में अनाज का एक बड़ा गोदाम है। आसपास के कई किसान इस बाजार में अपने अनाज बेचने आते हैं।

3 घंटे बाद आग पर पाया काबू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आग APMC के ट्रक टर्मिनल में लगी थी। आग इतनी भयानक थी कि 8-10 ट्रक और टेंपो इसकी चपेट में आ गए। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग मौके पर पहुंचा। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages