'मैं पुतिन से निराश हूं, वो युद्ध...', रूस-यूक्रेन जंग को लेकर ट्रंप का बयान; बोले- अब जेलेंस्की से बात करेंगे - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, July 4, 2025

'मैं पुतिन से निराश हूं, वो युद्ध...', रूस-यूक्रेन जंग को लेकर ट्रंप का बयान; बोले- अब जेलेंस्की से बात करेंगे

 'मैं पुतिन से निराश हूं, वो युद्ध...', रूस-यूक्रेन जंग को लेकर ट्रंप का बयान; बोले- अब जेलेंस्की से बात करेंगे


रूस-यूक्रेन युद्ध को काफी समय हो गया है स्थिति जस की तस है। शांति प्रयासों के बावजूद कोई हल नहीं निकला। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह पुतिन से निराश हैं उन्हें लगता है कि वह यूक्रेन में युद्ध नहीं रोकना चाहते। ट्रंप जेलेंस्की से बात करेंगे। पुतिन के साथ फोन पर हुई बात के बाद यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के प्रयासों में कोई प्रगति नहीं हुई।

यूक्रेन युद्ध पर पुतिन से निराश हुए ट्रंप (फाइल फोटो)

 रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को काफी समय बीत चुका है और स्थिति अभी भी वैसी ही बनी हुई है। इस बीच काई बार शांति का प्रयास भी किया गया, लेकिन हर बार नतीजा कुछ नहीं निकला।


इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वो काफी निराश है और उन्हें लगता है कि पुतिन यूक्रेन में युद्ध नहीं रोकना चाहते हैं।


पुतिन-ट्रंप की फोन पर बात

ट्रंप ने कहा कि वे शुक्रवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से बात करेंगे। इससे पहले गुरुवार को ट्रंप ने कहा था कि पुतिन के साथ फोन पर हुई बात के बाद यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के प्रयासों में कोई प्रगति नहीं हुई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages