ट्रंप को चेतावनी और भारत को नसीहत... अमेरिका के टैरिफ वॉर के बीच निक्की हेली ने अब क्या कहा? - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, August 24, 2025

ट्रंप को चेतावनी और भारत को नसीहत... अमेरिका के टैरिफ वॉर के बीच निक्की हेली ने अब क्या कहा?

 ट्रंप को चेतावनी और भारत को नसीहत... अमेरिका के टैरिफ वॉर के बीच निक्की हेली ने अब क्या कहा?


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ लगाने के बाद पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भारत को रूसी तेल खरीद पर यूएस राष्ट्रपति से बात करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भारत को ट्रंप की बात को गंभीरता से लेना चाहिए और व्हाइट हाउस के साथ मिलकर समाधान खोजना चाहिए।

टैरिफ विवाद के बीच निक्की हेली की भारत को नसीहत। (फाइल फोटो)


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ का एलान किया। ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ का एलान किया है। ट्रंप के इस फैसले की अमेरिका में भी आलोचना की जा रही है।



इन सब के बीच संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने कहा कि भारत को रूसी तेल खरीद के मामले पर यूएस राष्ट्रपति से बात करनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने भारत को नसीहत भी दे दी। हालांकि, साथ उन्होंने ट्रंप को भी चेताया है।


जानिए क्या बोलीं निक्की हेली

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिका की पूर्व राजदूत ने एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बात को भारत को गंभीरता से लेना चाहिए और व्हाइट हाउस के साथ मिलकर समाधान निकालना चाहिए।


उन्होंने लिखा कि दुनिया की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक ताकतों के बीच दशकों से चली आ रही दोस्ती और भरोसा मौजूदा मतभेदों से आगे बढ़ने की मजबूत नींव है।

पहले भी दे चुकीं हैं चेतावनी

बता दें कि इससे पहले भी निक्की हेली ने चेतावनी दी थी। उस वक्त उन्होंने दावा किया था कि भारत और अमेरिका के संबंध एक नाजुक मोड़ पर खड़े हैं। उन्होंने एक लेख में कहा था कि रूस से तेल खरीदने और टैरिफ विवाद को दोनों देशों के रिश्तों में स्थायी दरार का कारण नहीं बनने देना चाहिए।

पहले भी चेता चुकी हैं ये बात

निक्की हेली ने इससे पहले चेताते हुए कहा था कि भारत का उभार चीन के आर्थिक विस्तार के बाद सबसे बड़ा भू-राजनीतिक विकास है और जैसे-जैसे भारत मजबूत होगा, चीन की महत्वकांक्षाएं कमजोर पड़ेंगी। उन्होंने दावा किया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सीध बातचीत होनी चाहिए। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो चीन इस मौके का फायदा उठा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages