Salman Khan ने 'रज्जो' Sonakshi Sinha के साथ गणेश विसर्जन पर किया जमकर डांस, जहीर इकबाल भी आए नजर - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, August 29, 2025

Salman Khan ने 'रज्जो' Sonakshi Sinha के साथ गणेश विसर्जन पर किया जमकर डांस, जहीर इकबाल भी आए नजर

 Salman Khan ने 'रज्जो' Sonakshi Sinha के साथ गणेश विसर्जन पर किया जमकर डांस, जहीर इकबाल भी आए नजर


अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) हर साल बड़ी धूमधाम से गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने परिवार के साथ बप्पा के आगमन का जश्न मनाया। बीती शाम को वह गणेश विसर्जन के दौरान डांस करते हुए नजर आए। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।


गणेश विसर्जन पर झूमे सलमान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड गलियारों में बीती शाम सिर्फ गणेश विसर्जन की धूम रही। किसी ने नम आंखों से बप्पा का विसर्जन किया तो किसी ने नाचते-झूमते इस जश्न को मनाया। सलमान खान भी उन्हीं में से एक हैं।


हर साल सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा अपने घर में बप्पा का आगमन करती हैं और डेढ़ दिन में उनका विसर्जन करती हैं। बीती शाम को गणेश विसर्जन था और इस मौके पर चार-चांद लगाने का काम सल्लू मियां ने किया।


सलमान खान ने किया डांस

सलमान खान गणेश विसर्जन में खूब नाचे। उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा के गाने पर थिरकते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उनकी बहन अर्पिता, भतीजे और भांजी के अलावाा दबंग की रज्जो सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और उनके पति जहीर इकबाल भी मौजूद रहे। स्टार कपल भी इस दौरान खूब झूमता हुआ दिखाई दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages