UPI पेमेंट फेल होने पर कब और कैसे मिलेगा पैसा वापस? 100 में से 80 लोगों को नहीं पता - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, August 17, 2025

UPI पेमेंट फेल होने पर कब और कैसे मिलेगा पैसा वापस? 100 में से 80 लोगों को नहीं पता

 UPI पेमेंट फेल होने पर कब और कैसे मिलेगा पैसा वापस? 100 में से 80 लोगों को नहीं पता


UPI ने आज पेमेंट करना बेहद आसान बना दिया है लेकिन कई बार UPI से पेमेंट फेल हो जाता है और कई बार पैसे भी कट जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर पैसे कट जाते हैं तो आपको पैसे कब वापस मिलेंगे और पैसे वापस न आने पर आप क्या कर सकते हैं।

UPI पेमेंट फेल होने पर कब और कैसे मिलेगा पैसा वापस? 100 में से 80 लोगों को नहीं पता

आज के समय में UPI सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले पेमेंट मेथड्स में से एक बन गया है। छोटे ट्रांजेक्शन से लेकर बड़े ट्रांजेक्शन तक, हर कोई Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM जैसे ऐप्स की मदद ले रहा है। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि हम पेमेंट तो कर देते हैं और अकाउंट से पैसे भी कट जाते हैं, लेकिन पैसा सामने वाले के पास नहीं पहुंचता। ऐसी हालत में कई लोग तो बहुत घबरा जाते हैं और बार-बार ट्रांजेक्शन करने लगते हैं, जिससे और भी बड़ी समस्या पैदा हो सकती है।


चलिए सबसे पहले तो ये समझते हैं कि UPI ट्रांजेक्शन फेल क्यों हो जाते हैं। इसकी क्या वजह है? इसके बाद, हम आपको यह भी बताएंगे कि अगर आपके पैसे कट गए हैं, तो वो कब तक वापस आएंगे और क्या आप अपना पैसा वापस पाने के लिए कोई और तरीका अपना सकते हैं? आइये सबकुछ कुछ विस्तार से जानें...


फेल क्यों हो जाते हैं UPI ट्रांजैक्शन?

कई बार बैंक सर्वर पर ज्यादा लोड पड़ने की वजह से UPI ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है। इतना ही नहीं, कई बार खराब इंटरनेट कनेक्शन की वजह से भी UPI पेमेंट फेल हो जाता है। इसके अलावा UPI या बैंक सर्वर डाउन होने की वजह से भी UPI ट्रांजेक्शन फेल हो सकता है। इन सब वजहों से आपका UPI पेमेंट पेंडिंग में भी जा सकता है। कई बार पैसे कट भी जाते हैं और पैसा दूसरे व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाता तो चलिए जानें वो पैसा कब वापस आएगा।



कब वापस मिलता है पैसा?

ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि UPI पेमेंट फेल होने के कुछ ही घंटों के अंदर अकाउंट से कटी हुई रकम वापस आ जाती है। अगर नेटवर्क या सर्वर की समस्या की वजह से ऐसी समस्या हुई है, तो रिफंड होने में 24 घंटे लग सकते हैं। बहुत खराब कंडीशन में यह 3 से 5 दिन तक भी बढ़ सकता है, लेकिन आपका पैसा जरूर वापस आ जाएगा।


शिकायत दर्ज करवाएं

अगर आपके अकाउंट से पैसे कट गए हैं, तो तुरंत दोबारा पेमेंट न करें। इसके बजाय, ऐप पर जाकर ट्रांजेक्शन हिस्ट्री का स्टेटस चेक करें। अगर 24 या 72 घंटों में आपका पैसा वापस नहीं आता है, तो ऐप के हेल्प या सपोर्ट सेक्शन में जाकर शिकायत दर्ज करें। अगर ऐप सपोर्ट से भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आप सीधे बैंक में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बैंक ट्रांजेक्शन नंबर देकर अपनी पूरी बात बताएं। इसके बाद, बैंक को 30 दिनों के अंदर आपका पैसा वापस करना होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages