गूगल आज मना रहा है 27वां बर्थडे, जानें कैसे हुई थी शुरुआत और अनोखी बातें - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, September 27, 2025

गूगल आज मना रहा है 27वां बर्थडे, जानें कैसे हुई थी शुरुआत और अनोखी बातें

 गूगल आज मना रहा है 27वां बर्थडे, जानें कैसे हुई थी शुरुआत और अनोखी बातें




गूगल सबसे बड़ी इंटरनेट सर्च कंपनी आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही है। लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी करते समय इसकी शुरुआत की थी। 4 सितंबर 1998 को इसे प्राइवेट कंपनी के तौर पर रजिस्टर किया गया। गूगल की शुरुआत एक सर्च इंजन के रूप में हुई लेकिन आज यह ऑनलाइन विज्ञापन मेल सर्विस स्ट्रीमिंग सर्विस और एआई टूल के लिए प्रसिद्ध है।


गूगल आज मना रहा है 27वां बर्थडे




टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सबसे बड़ी इंटरनेट सर्च कंपनी गूगल आज अपना 27वां बर्थडे मना रहा है। गूगल की शुरुआत भले ही एक सर्च इंजन के दौरान पर हुई हो लेकिन आज कंपनी ऑनलाइन एडवरटाइजिंग, मेल सर्विस, स्ट्रीमिंग सर्विस और क्वाउड स्टोरेज के साथ-साथ एडवांस एआई टूल के लिए पॉपुलर है।

कैसे हुई गूगल की शुरुआत

गूगल की स्थापना लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने की थी। दोनों ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने के दौरान इसकी शुरुआत की थी। सबसे पहले उन्होंने अपने सर्च इंजन की शुरुआत की थी। तब इसका नाम बैकरब था, बाद में इसे बदलकर गूगल किया गया था।

लैरी और सर्गेई ने 4 सितंबर 1998 में गूगल के रूप में निजी कंपनी के तौर पर रजिस्टर किया। उन्होंने गूगल का डोमेन 15 सितंबर 1997 को रजिस्टर किया था। दोनों ने यह डिसाइड किया कि कंपनी का बर्थ डे सेलेब्रेशन 27 सितंबर 1998 को मनाएगी।


गलत स्पेलिंग है Google

Google आज दुनिया की सबसे बड़ी और पॉपुलर कंपनियों में शामिल है। लेकिन आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि गूगल की स्पेलिंग गलत है। सही स्पेलिंग Googol है। यह गणित से जुड़ा टर्म है, जिसका अर्थ 10 टू द पावर 100 है।

गूगल से जुड़ी अनोखी बातें

गूगल का पहला ऑफिस कैलिफोर्निया में एक गैराज में था। अब गूगल का दफ्तर माउंटेन व्यू कैलिफोर्निया में स्थित है। इसे अब गूगल प्लेक्स नाम दिया गया था।

गूगल के सबसे बड़े प्रोडक्ट में मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android और वीडियो स्ट्रीमिंग YouTube हैं, जो उसने खरीदे हैं। कंपनी ने एंड्रॉयड को 2005 और यूट्यूब को 2006 में खरीदा था।

गूगल ने अपने नाम से जुड़े कई डोमेन रजिस्टर किए हैं। कंपनी ने गलत स्पेलिंग वाले डोमेन रजिस्टर किए हैं, जो यूजर्स को सीधे google पर रिडायरेक्ट करते हैं।


गूगल के दुनियाभर के दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारी खुद को Googlers कहते हैं। कंपनी को नए ज्वॉइन करने वाले कर्मचारियों को Nooglers कहा जाता है। गूगल के कर्मचारी अपने पेट्स (पालतु जानवर) को ऑफिस ला सकते हैं।

गूगल पर Do a barrel Roo टाइप करने पर पेज 360 डिग्री घूम जाता है। अगर आप Askew सर्च करेंगे तो सर्च पेज थोड़ा तिरछा हो जाता है। इसके साथ ही अगर आप Google Gravity टाइप करने के बाद I'm Feeling Luckey बटन दबाएंगे तो गूगल का पेज पूरी तरह बिखर कर नीचे गिर जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages