क्या है 'मशरूम मर्डर' की कहानी? सास-ससुर समेत 3 को मौत के घाट उतारने वाली ऑस्ट्रेलियाई महिला को हुई उम्रकैद - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, September 8, 2025

क्या है 'मशरूम मर्डर' की कहानी? सास-ससुर समेत 3 को मौत के घाट उतारने वाली ऑस्ट्रेलियाई महिला को हुई उम्रकैद

 क्या है 'मशरूम मर्डर' की कहानी? सास-ससुर समेत 3 को मौत के घाट उतारने वाली ऑस्ट्रेलियाई महिला को हुई उम्रकैद


Australia Mushroom Murder ऑस्ट्रेलिया की अदालत ने 50 वर्षीय महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई जिसने जहरीले मशरूम खिलाकर अपने सास-ससुर सहित तीन लोगों की हत्या की थी। 2023 के मशरूम मर्डर केस में महिला ने डिनर पर डेथ कैप मशरूम परोसे जिससे तीन की मौत हो गई। आरोपी महिला को 33 साल बाद पेरोल मिल सकती है। अदालत ने महिला को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई।





ऑस्ट्रेलिया के 'मशरूम मर्डर' की कहानी। फाइल फोटो

HIGHLIGHTSऑस्ट्रेलियाई महिला ने मशरूम खिलाकर ली 3 की जान।
2023 में इस हत्याकांड से दुनिया में फैली थी सनसनी।
बीफ और पेस्ट्री में मिलाया था डेथ कैप मशरूम।


, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की अदालत ने एक 50 वर्षीय महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई है। महिला पर 3 लोगों की हत्या का आरोप है। उसने जहरीले मशरूम खिलाकर सास-ससुर समेत 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।


2023 के इस हत्याकांड ने पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी थी। इस केस को 'मशरूम मर्डर' के नाम से जाना जाता है। 2 साल बाद कोर्ट ने आरोपी महिला को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा दी है। वहीं, 33 साल बाद महिला को पेरोल मिल सकती है।


डिनर पर रची मर्डर की साजिश

दरअसल यह मामला 2023 का है। पैटरसन नामक एक महिला अपने पति से अलग हो गई थी। एक रात अचानक उसने अपने ससुराल वालों को डिनर का निमंत्रण दिया। पैटरसन के पति ने डिनर पर आने से साफ मना कर दिया, लेकिन उन्होंने अपने माता-पिता और चाचा-चाची को डिनर पर जाने से नहीं रोका।


पैटरसन ने सभी को खाना परोसा। डिनर में बीफ और पेस्ट्री भी मौजूद थे, लेकिन इनमें डेथ कैप मशरूम डाला गया था। इसे खाते ही पैटरसन की सास, ससुर और चाची सास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनके चाचा ससुर की जान बच गई।





क्या है डेथ कैप मशरूम?

डेथ कैप मशरूम बेहद जानलेवा होता है। पहले यह सिर्फ यूरोप में पाया जाता था। मगर, अब डेथ कैप मशरूम ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका में भी देखने को मिलते हैं। यह दिखने में बिल्कुल आम मशरूम जैसे होते हैं, इसलिए कई बार लोग पहली नजर में इसे देखकर धोखा भी खा सकते हैं।

डेथ कैप मशरूम में जहरीले पदार्थ होते हैं, जिन्हें खाने से सीधे किडनी और लीवर पर असर होता है और 6-24 घंटे के भीतर लोगों की जान तक चली जाती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages