इस्लामिक स्कूल की इमारत ढहने से एक छात्र की मौत, 38 लोग मलबे में दबे - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, September 30, 2025

इस्लामिक स्कूल की इमारत ढहने से एक छात्र की मौत, 38 लोग मलबे में दबे

 इस्लामिक स्कूल की इमारत ढहने से एक छात्र की मौत, 38 लोग मलबे में दबे



इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में एक इस्लामिक स्कूल की इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 80 घायल हो गए। बचाव दल ने 102 लोगों को सुरक्षित निकाला है जबकि 38 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। स्कूल में मरम्मत का काम चल रहा था तभी यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और राहत कार्य जारी है।



इंडोनेशिया में स्कूल गिरने के बाद का मंजर। फोटो - रायटर्स


 इंडोनेशिया में एक स्कूल की इमारत अचानक ढह गई, जिसमें 1 छात्र की मौत हो गई। मलबे में 38 लोगों के फंसे होने की संभावना है। बचाव दल ने 102 लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।


पूर्वी जावा प्रांत में स्थित अल खोजिनी इस्लामिक स्कूल में दोपहर के समय दर्जनों लोग इबादत के लिए इकट्ठा हुए, तभी स्कूल की बिल्डिंग ढह गई। सोमवार को राहत कार्य के दौरान 102 लोगों को रेस्क्यू किया है।




कैसे हुआ हादसा?

बचाव एजेंसी के अनुसार, स्कूल की बिल्डिंग में मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इमारत का एक हिस्सा अचानक से भरभरा कर नीचे गिर गया। इस दौरान भारी संख्या में छात्र और मजदूर इसकी चपेट में आ गए।


80 घायल अस्पताल में भर्ती

घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 80 लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मलबे में 38 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। लोगों को बचाने के लिए राहत कार्य जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages