मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में रात भर हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 3 दिन का अलर्ट - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, September 28, 2025

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में रात भर हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 3 दिन का अलर्ट

 मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में रात भर हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 3 दिन का अलर्ट



मुंबई में भारी बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटों में दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि लोकल ट्रेनें कुछ देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।


मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में रात भर हुई बारिश। (फोटो- पीटीआई)


 मुंबई में इस समय बादल मेहरबान हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई। शनिवार रात से लगातार हुई बारिश ने लोगों का जीवन पूरी तरीके से प्रभावित कर दिया।


दरअसल, लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव देखे को मिला, जिसके कारण आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


पब्लिक ट्रांसपोर्ट में नहीं आई कोई रुकावट

सबसे राहत देने वाली बात ये है कि मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनें इस भारी बारिश में भी कुछ देरी के साथ चलती रहीं। वहीं, बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (BEST) उपक्रम की बसें बिना किसी डायवर्जन के चल रही थीं।


IMD ने जारी किया था अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। विभाग ने रविवार को भी भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई।



नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे जारी हुए आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, आज दिन भर शहर में बादल छाए रहेंगे। वहीं, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कहां हुई कितनी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जुहू में 88 मिमी, बांद्रा में 82.5 मिमी और महालक्ष्मी में 28 मिमी वर्षा दर्ज की गई। आईएमडी ने रविवार को पड़ोसी रायगढ़, ठाणे और पालघर जिलों के लिए भी 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages