दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला 5G फोन, 5160mAh की बड़ी बैटरी भी - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, September 4, 2025

दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला 5G फोन, 5160mAh की बड़ी बैटरी भी

 दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला 5G फोन, 5160mAh की बड़ी बैटरी भी



टेक्नो आज भारतीय बाजार में Tecno Pova Slim 5G लॉन्च करने जा रहा है। यह दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला 5G स्मार्टफोन है जिसकी मोटाई 5.93 मिमी है। इसमें मीडियाटेक 6400 चिपसेट और 5160mAh की बैटरी है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड डिस्प्ले है और यह टेक्नो के इन-हाउस वॉयस असिस्टेंट एला से लैस है।


दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला 5G फोन, 5160mAh की बड़ी बैटरी भी




टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नो भारतीय बाजार में आज एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Tecno Pova Slim 5G के नाम से पेश करने वाली है। फोन के नाम से ही ये क्लियर हो जाता है कि ये हैंडसेट अल्ट्रा-थिन डिजाइन के साथ आने वाला है। बता दें कि इस फोन को पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी MWC 2025 में पेश किया गया था। वहीं अब कंपनी इस फोन को आज लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के कई फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस Tecno के इन-हाउस वॉयस असिस्टेंट Ella से लैस होगा। साथ ही इस फोन में कई AI फीचर्स का सपोर्ट भी मिलने वाला है।

Tecno Pova Slim 5G कब होगा लॉन्च?

टेक्नो अपने इस स्लिम फोन को दोपहर 2 बजे IST लॉन्च करेगा। फिलहाल कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि फ्लिपकार्ट पर फोन की एक माइक्रोसाइट लाइव है जहां आपको इसके कुछ फीचर्स मिल जाते हैं।

Tecno Pova Slim 5G के संभावित फीचर्स

कंपनी ने लॉन्च से पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि टेक्नो पोवा स्लिम 5G में कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलेगा। साथ ही यह डिवाइस 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा जिससे आपको स्मूथ स्क्रॉल एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन में 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला 5G स्मार्टफोन होने वाला है। इस फोन की मोटाई सिर्फ 5.93 मिमी है।





पावरफुल प्रोसेसर और खास AI असिस्टेंट

फोन में पावरफुल मीडियाटेक 6400 चिपसेट भी मिलने वाले है जिसके साथ एंड्रॉइड 15-बेस्ड HiOS मिलेगा। टेक्नो ने टीज किया है कि वह इस हैंडसेट को अपने मालिकाना एआई असिस्टेंट एला का भी सपोर्ट मिलेगा, जो हिंदी, मराठी और तमिल जैसी इंडियन लैंग्वेज को भी सपोर्ट करता है।



बेहतर कनेक्टिविटी

इतना ही नहीं इस फोन में कम नेटवर्क वाले एरिया में भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसमें नो नेटवर्क कम्युनिकेशन, VoWi-Fi, 5G++ के साथ 5G कैरियर एग्रीगेशन और 5G हाई बैंडविड्थ ऑप्टिमाइजेशन जैसे बिल्ट-इन फीचर्स भी दिए गए हैं।

डुअल कैमरा और डायनामिक मूड लाइट भी

कैमरा की बात करें तो डिवाइस में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों कैमरों के चारों ओर डायनामिक मूड लाइट फीचर भी दिया गया है, जो कॉल, नोटिफिकेशन के टाइम फोन को एक खास लुक देता है। डिवाइस में 5,160mAh की बैटरी और 45W वायर्ड और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages