40 मौतों का दोषी कौन? पुलिस ने विजय के करीबी समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज की शिकायत - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, September 28, 2025

40 मौतों का दोषी कौन? पुलिस ने विजय के करीबी समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज की शिकायत

 40 मौतों का दोषी कौन? पुलिस ने विजय के करीबी समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज की शिकायत



तमिलनाडु में विजय के करीबी नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। करूर में हुई भगदड़ में 39 लोगों की जान गई और कई घायल हुए। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के नेताओं पर हत्या का आरोप है जिसमें एन आनंद का नाम भी शामिल है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने जांच के आदेश दिए हैं। डीएमके सरकार ने विजय पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है जिसके कारण भगदड़ हुई।





तमिलनाडु भगदड़ मामले में विजय के 2 करीबीयों पर दर्ज हुई शिकायत। फोटो- पीटीआई

HIGHLIGHTSतमिलनाडु भगदड़ मामले में विजय के 2 करीबीयों पर दर्ज हुई शिकायत।
पुलिस की शिकायत में TVK सचिव एन आनंद का भी नाम।

मिलनाडु में भगदड़ के बाद एक्टर विजय के करीबी समेत उनकी पार्टी के 2 नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के दोनों नेताओं पर हत्या का आरोप है। इस शिकायत में विजय के करीबी माने जाने वाले एन आनंद का नाम भी शामिल है।


बीती शाम करूर में मची भगदड़ में 40 लोगों की जान चली गई और 100 के लगभग लोग घायल हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।


कौन हैं एन आनंद?

एन आनंद को बुस्सी आनंद भी कहा जाता है। वो TVK के जनरल सचिव होने के अलावा पुदुचेरी से पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। यही वजह है कि विजय के बाद TVK में आनंद का काफी दबदबा है।


शिकायत में कई लोगों का नाम

TVK पार्टी के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी सीटी निर्मल कुमार, करूर से जिला अध्यक्ष हैं। इसके अलावा पुलिस की शिकायत में 3 अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रशासन के नियमों के खिलाफ जाने का हवाला देते हुए सभी पर तमिलनाडु पब्लिक प्रॉपर्टी अधिनियम की धारा लगी है।



तमिलनाडु सरकार ने विजय को घेरा

तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके ने भी अभिनेता से नेता बने विजय पर निशाना साधा है। सरकार का कहना है कि उन्होंने अपनी रैली में नियमों का उल्लंघन किया, जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। राज्य सरकार का मानना है कि रैली में खाने-पीने की व्यवस्था नहीं की गई थी। वहीं, विजय 7 घंटे की देरी से रैली में पहुंचे। ऐसे में लोग घंटों भूखे-प्यासे विजय का इंतजार करते रहे और विजय के आने के बाद भीड़ बेकाबू हो गई।



पुलिस गाइडलाइंस के उल्लंघन का आरोप

बता दें कि विजय की रैली के लिए लोग सुबह 11 बजे से ही करूर में इकट्ठा होने लगे थे। विजय शाम को 7:40 बजे रैली में पहुंचे। करूर के मैदान में 10,000 लोगों को आने की अनुमति थी, लेकिन रैली में 30,000 के आसपास लोग एकत्रित हो गए। यही नहीं, रैली में विजय के समर्थकों ने कई पुलिस निर्देशों का भी उल्लंघन किया।


करूर में भगदड़ मचने के बाद विजय फौरन वहां से रवाना हो गए। उन्होंने त्रिची एयरपोर्ट से प्राइवेट फ्लाइट पकड़ी और चेन्नई पहुंच गए। विजय ने मृतकों के लिए 20-20 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। साथ ही घायलों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages