गैस सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद लगी आग, 6 महिला समेत सात लोग झुलसे - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, September 24, 2025

गैस सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद लगी आग, 6 महिला समेत सात लोग झुलसे

  गैस सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद लगी आग, 6 महिला समेत सात लोग झुलसे



मुंबई के कांदिवली में बुधवार सुबह एक दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में छह महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार तीन लोग लगभग 90 प्रतिशत तक जल गए हैं। आग लगने का कारण दुकान में रखे एलपीजी सिलेंडर और बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

तीन लोग लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस गए। (प्रतीकात्मक तस्वीर)


 मुंबई में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से एक दुकान में आग लग गई। इस आग में छह महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए। यह जानकारी नगर निगम के अधिकारियों ने दी है।


उन्होंने बताया कि तीन लोग लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस गए। कांदिवली (पूर्व) में मिलिट्री रोड पर अकुरली मेंटेनेंस चौकी के पास राम किसान मेस्त्री चॉल स्थित दुकान में सुबह 9.05 बजे आग लग गई।

एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि आग एक मंजिला दुकान में बिजली के तारों, उपकरणों, खाद्य पदार्थों, एलपीजी सिलेंडर और गैस चूल्हे तक ही सीमित थी। अधिकारियों के अनुसार, इसमें सात लोग घायल हो गए।


आग पर काबू पा लिया गया

बीडीबीए अस्पताल में भर्ती रक्षा जोशी (47), दुर्गा गुप्ता (30) दोनों 85 से 90 प्रतिशत तक जली हुई थीं। वहीं पूनम (28) भी 90 प्रतिशत तक झुलस गईं थीं। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, बाद में उन्हें आगे के इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल भेज दिया गया।


ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती अन्य घायलों की पहचान नीतू गुप्ता (31) जानकी गुप्ता (39) और शिवानी गांधी (51) के तौर पर हुई है। वहीं मनाराम कुमाकट (55) का भी करीब आधा शरीर झुलस गया है।



एक अधिकारी ने बताया कि चार दमकल गाड़ियां और अन्य दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और सुबह 9.33 बजे तक आग बुझा दी गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages