अपने ही बयान में फंस गए पाकिस्तानी कप्तान, अब BCCI लेगा बड़ा एक्शन! - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, September 30, 2025

अपने ही बयान में फंस गए पाकिस्तानी कप्तान, अब BCCI लेगा बड़ा एक्शन!

 अपने ही बयान में फंस गए पाकिस्तानी कप्तान, अब BCCI लेगा बड़ा एक्शन!



एशिया कप फाइनल में भारत से हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने विवादित बयान दिया। अब वह खुद ही इस बयान में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान ने जो बयान दिया है उसके बाद बीसीसीआई उनके खिलाफ एक्शन लेने के बारे में सोच रहा है और आईसीसी में शिकायत कर सकता है।



अपने ही बयान में बुरे फंस गए पाकिस्तानी कप्तान

HIGHLIGHTSएशिया कप फाइनल के बाद पाकिस्तानी कप्तान का बयान उनके लिए बना मुसीबत
सलमान अली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिया ऑपरेशन सिंदूर का नाम
भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से पटका


भारत से एशिया कप फाइनल हारने के बाद पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने ऐसा बयान दिया, जिसने खेल भावना की जगह आतंकवाद को सुर्खियों में ला दिया। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में आगा ने भारतीय टीम के हाथ न मिलाने को खेल के विरुद्ध बताते हुए कहा कि भारतीय टीम ने न केवल पाकिस्तान का बल्कि पूरे क्रिकेट का अपमान किया।


उन्होंने सूर्यकुमार यादव पर इशारों में आरोप लगाया कि वह कैमरों के सामने हाथ मिलाने से बचते हैं, लेकिन प्रेस कांफ्रेंस के अंत में उन्होंने जो कहा, उससे वह खुद ही अपने बयान में फंस गए। पाकिस्तानी कप्तान ने दावा किया कि उनकी टीम अपनी मैच फीस भारत के हमले में मारे गए पाकिस्तानियों के परिवारों को देगी। इससे उन्होंने 'ऑपरेशन सिदूर' से हुई क्षति को भी स्वीकार किया।


बीसीसीआई करेगा शिकायत

बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान कप्तान का यह बयान केवल विवादास्पद ही नहीं, बल्कि खेल से परे जाकर राजनीतिक और संवेदनशील मसले को छेड़ने वाला है। बोर्ड इस पर आईसीसी से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में है। आचार संहिता के उल्लंघन और भारत का नाम जोड़ने को लेकर यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तूल पकड़ सकता है।

नकवी का दिया साथ

सलमान आगा ने एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी के व्यवहार को भी सही ठहराया, जिन्होंने भारतीय खिलाड़ियों द्वारा ट्रॉफी लेने से इन्कार करने पर मंच से ट्रॉफी उठाकर ले ली थी। पाक कप्तान ने कहा कि अगर आप एसीसी अध्यक्ष से ट्रॉफी नहीं लेंगे तो फिर ट्रॉफी मिलेगी कैसे। क्रिकेट जानकारों का मानना है कि इस पूरे घटनाक्रम ने एशिया कप के रोमांचक फाइनल को पीछे छोड़ दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages