कुड्डुलोर में हैरान करने वाली घटना, पेड़ में बांधकर महिला को पीटा; कपड़े फाड़ने की भी हुई कोशिश - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, September 7, 2025

कुड्डुलोर में हैरान करने वाली घटना, पेड़ में बांधकर महिला को पीटा; कपड़े फाड़ने की भी हुई कोशिश

 कुड्डुलोर में हैरान करने वाली घटना, पेड़ में बांधकर महिला को पीटा; कपड़े फाड़ने की भी हुई कोशिश



तमिलनाडु के कुड्डुलोर जिले में एक चौंकाने वाली घटना में एक महिला को चार महिलाओं ने बेरहमी से पीटा और उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा लग रहा है और पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Tamil Nadu के कुड्डुलोर में हैरान करने वाली घटना। (फोटो- स्क्रीनग्रैब)




डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुड्डुलोर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक महिला को चार महिलाओं ने बेहरमी से पीट दिया। इतना ही नहीं, महिला को पेड़े बांधकर उसके कपड़े भी फाड़ने की कोशिश की गई।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोगों का गुस्सा फूटा। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि घटना जमीन विवाद से जुड़ी हो सकती है।


एक आरोपी महिला गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बाकी की तीन महिलाएं फरार हैं। पुलिस ने इस अन्य तीन महिलाओं की तलाश के लिए एक खास टीम बनाई है। वहीं, इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन के विवाद से जुड़ा लग रहा है। हालांकि, यह भी जांच की जा रही है कि क्या इसमें जातिगत दुश्मनी का कोई एंगल तो नहीं है।


वीडियो वायरल होने पर लोगों में आक्रोश

इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों में आक्रोश फैल गया। दावा किया गया है कि इस वीडियो में पीड़िता ने कहा कि अगर ये वीडियो वायरल हुआ तो सभी जेल जाओगी।


गौरतलब है कि पुलिस ने इस पूरे मामले में एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन फरार महिलाओं की तलाश जारी है। घटना के पीछे की वजह की तलाश जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages