एक स्टार को मिलती है राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ मोटी रकम, जानकर होने वाले हैं हैरान
71st National Film Award आज 23 सितंबर को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 दिए जा रहे हैं। फिल्मों की अलग-अलग कैटेगरी में बेस्ट परफॉर्मेंस को ये अवॉर्ड दिए जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है नेशनल अवॉर्ड के साथ किसको कितनी प्राइज मनी मिलती है? दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के साथ कितनी धनराशि दी जाती है?

HIGHLIGHTSनेशनल अवॉर्ड विनर को कितनी मिलती है धनराशि
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के साथ मोहनलाल को कितनी मिलेगी प्राइज मनी
नेशनल अवॉर्ड विनर्स को प्राइज मनी के साथ और क्या मिलता है
71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं को आज 23 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दिए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी। ये नेशनल अवॉर्ड साल 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए दिए जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं नेशनल अवॉर्ड के साथ विजेताओं को कितनी धनराशि दी जाती है?
नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर्स को कितनी मिलती है धनराशि
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स जीतने वालों को अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग धनराशि दी जाती है। यहां देखें-
1. बेस्ट फिल्म- स्वर्ण कमल के साथ, 3 लाख रुपये
2. बेस्ट डायरेक्शन- स्वर्ण कमल, 3 लाख रुपये
3. बेस्ट एक्टर इन लीड रोल- रजत कमल, 2 लाख रुपये
4. बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल- रजत कमल, 2 लाख रुपये
4. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- रजत कमल, 2 लाख रुपये
5. बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस- रजत कमल, 2 लाख
6. बेस्ट सिंगर (मेल)- रजत कमल, 2 लाख रुपये
7. बेस्ट सिंगर (फीमेल)- रजत कमल, 2 लाख रुपये
8. बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- रजत कमल, 2 लाख रुपये
9. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- रजत कमल, 2 लाख रुपये
10. बेस्ट कोरियोग्राफी- रजत कमल, 2 लाख रुपये
11. बेस्ट फिल्म इन रीजनल कैटेगरी (असम, गुजराती, बंगाली, हिंदी, कन्नड़ मलयालम, पंजाबी, उड़िया, मराठी, मलयालम, तमिल, तेलुगु)- रजत कमल, 2 लाख रुपये)
.jpg)
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए मिलती है कितनी धनराशि
इस साल मलयालम एक्टर मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जा रहा है। इस प्रतिष्ठठित अवॉर्ड के साथ विजेता को एक स्वर्ण कमल पदक, एक शॉल और 15 लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 में मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
.jpg)
71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा 1 अगस्त 2025 को सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई थी। इस अवॉर्ड के जूरी सदस्यों में मिथुन चक्रवर्ती, शंकर महादेवन और आशुतोष गोवारिकर शामिल हैं। आज विज्ञान भवन में इन पुरुस्कारों से विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment