डांडिया की धुन में झूमेगी राजधानी, कलाकार बिखरेंगे अदा; जानें कैसे मिलेगी एंट्री? - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, September 23, 2025

डांडिया की धुन में झूमेगी राजधानी, कलाकार बिखरेंगे अदा; जानें कैसे मिलेगी एंट्री?

 डांडिया की धुन में झूमेगी राजधानी, कलाकार बिखरेंगे अदा; जानें कैसे मिलेगी एंट्री?



रांची में शारदीय नवरात्रि के साथ ही डांडिया का उत्साह चरम पर है। शहर में कई जगहों पर गरबा और डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर पहुंच रही हैं। मोरहाबादी होटल बीएनआर चाणक्या श्री रामलला पूजा समिति और दैनिक जागरण द्वारा विशेष आयोजन किए जा रहे हैं जिनमें डीजे और लाइव म्यूजिक का आनंद लिया जा सकता है।

डांडिया की धुन में झूमेगी राजधानी। फाइल फोटो


शारदीय नवरात्रि का पर्व सोमवार से शुरू हो गई है। शहरवासी डांडिया के लिए काफी उत्साहित है और हर किसी का मन डीजे की धुन में झूमने को मचल रहा है।

नौ दिन तक माता रानी की आराधना के साथ ही शहरभर में गरबा और डांडिया नाइट का खास आयोजन कई जगहों पर किया जा रहा है। शहर में मैरेज हाल, होटल, मैदान आदि जगहों पर डांडिया का आयोजन किया जा रहा है।


महिलाएं और युवतियां इस मौके पर खासतौर पर तैयार होकर पारंपरिक परिधानों में पहुंचने है। वहीं डांडिया में घाघरा-चोली, एथनिक साड़ी और आक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का चलन डांडिया नाइट में सबसे ज्यादा देखने को मिलता हैं।


मोरहाबादी के संकल्प पार्क में डांडिया नाइट



मोरहाबादी के चिल्ड्रेन पार्क में इस बाद डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 6 बजे से होगी। इसमें लोग डीजे की धुन में जमकर झूमेंगे। कार्यक्रम 27 सितंबर को होगा।

इसमें गरबा और डांडिया की थाप पर लोग झूमेंगे। इसमें प्रवेश के लिए सिंगल महिला के लिए 199 रुपये, सिंगल पुरूष के लिए 249 रुपये प्रवेश शुल्क रखा गया है, जबकि कपल इंट्री 399 रुपये और चार सदस्यों के लिए 699 रुपये इंट्री फीस रखी गई है। इस कार्यक्रम में रांची के स्टार सिंगर रोहन देव पाठक लोगों को झुमाएंगे।

होटल बीएनआर चाणक्या में डांडिया


रांची के स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर चाणक्या में 25 सितंबर को डांडिया नाइट का आयोजन किया गया है। जिसमें लाइव डीजे, फूड आदि की व्यवस्था की गई है।

इस कार्यक्रम में शहरवासियों को झूमाने के लिए डीजे ग्रोना और सचिव म्यूजिक आने वाले है। इसके अलावा इस कार्यक्रम में कई अन्य स्टार शामिल होंगे। इसमें प्रवेश शुल्क आयोजन समिति की ओर से रखी हुई है। कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 7 बजे शुरू होगी।


श्री रामलला पूजा समिति पूजा पंडाल में डांडिया


श्री रामलला पूजा समिति परिसर में इस बार डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। डांडिया नाइट श्याम बाबा के भजनों के साथ शुरू होगी और रातभर चलेगी।

रांची के कलाकार पवन शर्मा, काेलकाता के कलाकार प्रकाश मिश्रा समेत कई कलाकार लोगों को डीजे की धुन में झूमने को मजबूर कर देंगे। कार्यक्रम संध्या 6 बजे से शुरू होगी।

की ओर से रांची के खेलगांव में 27 सितंबर को डांडिया लाइट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पास निर्धारित किए जाएंगे। इसमें दैनिक जागरण के पाठक शामिल होंगे।

डांडिया नाइट की शुरुआत संध्या 6बजे से शुरू होगी। इसमें कई बड़े कलाकार लोगों को डीजे की धुन में झूमाएंगे। हर साल दैनिक जागरण की ओर से डांडिया नाइट बेहद ही खास होता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages