इरफान पठान के बाद योगराज सिंह ने एमएस धोनी पर फिर साधा निशाना, कपिल देव को भी लपेटा, कहा- 'ये लोग खिलाड़ियों के साथ...' - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, September 5, 2025

इरफान पठान के बाद योगराज सिंह ने एमएस धोनी पर फिर साधा निशाना, कपिल देव को भी लपेटा, कहा- 'ये लोग खिलाड़ियों के साथ...'

 इरफान पठान के बाद योगराज सिंह ने एमएस धोनी पर फिर साधा निशाना, कपिल देव को भी लपेटा, कहा- 'ये लोग खिलाड़ियों के साथ...'


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर एमएस धोनी और कपिल देव की आलोचना की है। इस बार उनकी आलोचना का आधार इरफान पठान का वो बयान है जिसमें उन्होंने कहा है कि धोनी उन्हीं खिलाड़ियों को टीम में रखते थे जो उनके लिए हुक्का बनाते थे।




युवराज सिंह के पिता योगराज ने एमएस धोनी पर साधा निशाना

HIGHLIGHTSयुवराज सिंह के पिता ने फिर साधा एमएस धोनी और कपिल देव पर निशाना
इरफान पठान के बयान को लेकर योगराज सिंह ने उगली आग
बिशन सिंह बेदी का नाम लेकर भी किया अटैक


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान के एमएस धोनी के लिए हुक्का लगाने वाले बयान को लेकर इस समय बवाल मचा हुआ है। इस बात पर कई लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो सोशल मीडिया पर मीम्स बन रहे हैं। अब इसमें युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह की भी एंट्री हुई है। योगराज ने एक बार फिर एमएस धोनी पर निशाना साधा है और उन्होंने साथ ही कपिल देव का नाम भी लिया है।


योगराज कई बार धोनी और कपिल पर बरस चुके हैं। उन्होंने कपिल पर अपना करियर खराब करने के आरोप लगाए हैं तो वहीं धोनी पर युवराज सिंह का करियर खराब करने के दोष मढ़े हैं। एक बार फिर उन्होंने धोनी और कपिल की आलोचना की है।


करते थे बुरा व्यवहार

इरफान ने हाल ही में कहा था कि धोनी उन्हीं लोगों को टीम में खिलाते थे जो उनके लिए हुक्का लगाते थे। पठान के बाद इस बयान को लेकर काफी विवाद हो गया और अब इसमें योगराज सिंह भी कूद पड़े हैं। योगराज सिंह ने इनसाइडस्पोर्ट से बात करते हुए कहा कि इरफान अकेले नहीं थे बल्कि कई और खिलाड़ी थे जिनके साथ धोनी ने बुरा व्यवहार किया।


इनसाइडस्पोर्ट से बात करते हुए योगराज सिंह ने कहा, "ये सिर्फ इरफान पठान की बात नहीं है। आप देखें कि गौतम गंभीर ने भी इस बारे में बात की। वीरेंद्र सहवाग ने खुलेआम इस बारे में बात की। हरभजन सिंह ने बताया था कि उन्हें किस तरह से मक्खी की तरह टीम से निकाल दिया गया था। आपको उनके खिलाफ ज्यूरी बिठानी चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। एमएस धोनी इस बात का जवाब नहीं देना चाहते। जो जवाब नहीं देना चाहता वो गलती पर होता है।"



कपिल और बिशन सिंह बेदी का भी लिया नाम

योगराज सिर्फ धोनी तक नहीं रुके। वह इससे आगे गए और कपिल देव के साथ-साथ बिशन सिंह बेदी का भी नाम लिया। उन्होंने कहा, "मैं बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, धोनी के बारे में बात करता हूं। मैं उन लोगों के बारे में बात कर सकता हूं जिनके साथ मैं रहा हूं। इन्होंने लोगों के साथ काफी बुरा व्यवहार किया है। जो गलत है वो गलत है। दो गलत सही नहीं बना सकते। मैं ये बात खुलेआम कह सकता हूं कि हमारे क्रिकेटर और टीमों को कप्तानों ने बर्बाद किया है।"


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages