भारत को तोड़ने और खालिस्तानी नक्शे के साथ किया था विवादित पोस्ट, अब ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री पर भारत ने लिया बड़ा एक्शन - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, September 5, 2025

भारत को तोड़ने और खालिस्तानी नक्शे के साथ किया था विवादित पोस्ट, अब ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री पर भारत ने लिया बड़ा एक्शन

 भारत को तोड़ने और खालिस्तानी नक्शे के साथ किया था विवादित पोस्ट, अब ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री पर भारत ने लिया बड़ा एक्शन



भारत सरकार ने ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री गुनथर फेलिंगर-याह्न का एक्स अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने भारत को तोड़ने की अपील करते हुए खालिस्तान का नक्शा साझा किया था। गृह मंत्रालय और आईटी मंत्रालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक्स को निर्देश दिया जिसके बाद भारत में उनका अकाउंट बंद कर दिया गया। फेलिंगर-याह्न नाटो सदस्यता समर्थक हैं।


ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री का एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

HIGHLIGHTSऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री गुनथर फेलिंगर-याह्न का एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक
पोस्ट में खालिस्तान का जिक्र, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी


 भारत सरकार ने ऑल्ट्रिया के अर्थशास्त्री गुनथर फेलिंगर-याह्न का एक्स अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। उसने एक विवादित पोस्ट में भारत को तोड़ने की अपील की थी और खालिस्तान का नक्शा साझा किया था।

फेलिंगर-याह्न ने लिखा था, "I Call to dismantle India into ExIndia." गृह मंत्रालय और इलेक्टॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने इस पोस्ट को गंभीर मानते हुए तुरंत एक्स को निर्देश दिया। इसके बाद भारत में उसका अकाउंट बंद कर दिया गया।


कौन हैं गुनथर फेलिंगर-याह्न?

फेलिंगर-याह्न ऑस्ट्रियाई कमेटी के अध्यक्ष हैं, जो यूक्रेन, कोसोवो, बोस्रिया और ऑस्ट्रिया की नाटो सदस्यता का समर्थन करता है। इसके अलावा वे 'साउदर्न बाल्कन इकोनॉमिक इंटीग्रेशन' नामक ग्रुप के बोर्ड में भी हैं।

हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "यह कोई सरकारी पद पर नहीं है। इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।" इस बयान से साफ है कि भारत इस मुद्दे को ऑस्ट्रियाई सरकार के सामने नहीं उठाएगा।



सोशल मीडिया पर लोगों ने लताड़ा

फेलिंगर-याह्न के विवादित पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने इसे भारत की एकता और संप्रभुता पर हमला बताया। गौरतलब है कि जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया था।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages