चाकू निकाला, गला काटा और उतार दिया मौत के घाट, अमेरिका की ट्रेन में यूक्रेनी महिला की हत्या CCTV में हुई कैद - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, September 7, 2025

चाकू निकाला, गला काटा और उतार दिया मौत के घाट, अमेरिका की ट्रेन में यूक्रेनी महिला की हत्या CCTV में हुई कैद

 चाकू निकाला, गला काटा और उतार दिया मौत के घाट, अमेरिका की ट्रेन में यूक्रेनी महिला की हत्या CCTV में हुई कैद



रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कई यूक्रेनियन ने देश छोड़ दिया। हाल ही में अमेरिका में एक ट्रेन में एक चौंकाने वाली घटना हुई जहां एक व्यक्ति ने 23 वर्षीय यूक्रेनी महिला इरीना जारुत्स्का की हत्या कर दी। आरोपी डेकार्लोस ब्राउन जूनियर ने इरीना पर चाकू से हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डेकार्लोस को गिरफ्तार कर लिया है।


अमेरिका में यूक्रेनी महिला की हत्या। फोटो- X/@ceanmedia

HIGHLIGHTSयूक्रेन की 23 वर्षीय युवती इरीना जारुत्स्का की हत्या।
अमेरिका में चलती ट्रेन में शख्स ने उतारा मौत के घाट।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात।


 रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते कई यूक्रेनी नागरिकों ने अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़ दिया। यूक्रेन से भागे लोग अलग-अलग देशों में शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। हालांकि, इसी बीच अमेरिका की ट्रेन से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक शख्स ने यूक्रेन की महिला को मौत के घाट उतार दिया।


यूक्रेन की 23 वर्षीय युवती इरीना जारुत्स्का कुछ महीनों पहले ही अमेरिका आईं थीं। इरीना एक ट्रेन में सफर कर रही थीं, तभी एक शख्स ने अचानक उनपर हमला बोल दिया। इस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है।


CCTV में कैद हुई वारदात

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो 22 अगस्त की रात लगभग 10 बजे का है। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में इरीना एक ट्रेन जाकर बैठीं। इरीना अपने फोन में व्यस्त थीं, तभी उनके पीछे बैठे 34 वर्षीय शख्स ने जेब से चाकू निकाली और इरीना पर तीन बार वार किया। इस दौरान आरोपी ने इरीना की गर्दन को भी निशाना बनाया, जिससे उसकी मौत हो गई।

ट्रेन में मचा हड़कंप

आरोपी शख्स की पहचान डेकार्लोस ब्राउन जूनियर के रूप में हुई है। सामने आए वीडियो में हमले की दिल दहलाने वाली फुटेज हटा दी गई है। इरीना की हत्या करने के बाद डेकार्लोस उठकर दरवाजे के पास पहुंचा। तभी उसके कपड़ों और जूतों में लगे खून के छींटें दिखे और पूरी ट्रेन में हड़कंप मच गया।


पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, डेकार्लोस ने इरीना का गला काटा था, जिससे इरीना का खून ट्रेन की फर्श पर फैलने लगा था। इरीना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, डेकार्लोस अगले स्टेशन पर उतर गया, जहां पुलिस को उसकी चाकू भी मिली। इस हमले के दौरान डेकार्लोस के हाथ पर भी खरोंच लग गई थी, जिसपर पट्टी बंधवाने के लिए वो अस्पताल पहुंचा था। इस दौरान पुलिस ने डेकार्लोस को हिरासत में ले लिया।


डेकार्लोस का कोर्ट रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2011में उसे जानलेवा हथियार की मदद से लूटपाट करने के आरोप में पकड़ा गया था। इसके लिए उसे 5 साल की सजा सुनाई गई थी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages