करूर भगदड़ के बाद राहुल गांधी ने विजय से की बात, CM स्टालिन को भी किया फोन - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, September 29, 2025

करूर भगदड़ के बाद राहुल गांधी ने विजय से की बात, CM स्टालिन को भी किया फोन

 करूर भगदड़ के बाद राहुल गांधी ने विजय से की बात, CM स्टालिन को भी किया फोन


Rahul Gandhi on Karur Stampede तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली में भगदड़ मचने से मरने वालों की संख्या 40 हो गई है लगभग 100 लोग घायल हुए हैं। राहुल गांधी ने एक्टर विजय से फोन पर बात करके घटना पर दुख जताया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से भी बात करके स्थिति का जायजा लिया।




राहुल गांधी और एक्टर विजय। फाइल फोटो

HIGHLIGHTSकरूर भगदड़ के बाद राहुल गांधी ने एक्टर विजय से की बात।
राहुल गांधी ने तमिलनाडु के सीएम स्टालिन को भी घुमाया फोन।
करूर भगदड़ में 40 की मौत और 100 के लगभग लोग घायल।


 तमिलनाडु के करूर में भगदड़ के दौरान जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 40 हो गया है। इस घटना में 100 के लगभग लोग घायल हैं। एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़ पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विजय से फोन पर बात की है।


राहुल गांधी ने विजय के फैंस की मौत पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से भी फोन पर बात करते हुए स्थिति का जायजा लिया है।


राहुल गांधी ने किया फोन

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने पहले एक्टर विजय से फोन पर बात की। विजय की रैली के दौरान ही करूर में भगदड़ मच गई। नेता प्रतिपक्ष ने इस घटना पर दुख जताते हुए विजय के समर्थकों को श्रद्धांजलि दी है। इसके बाद उन्होंने सीएम स्टालिन को फोन मिलाया और हादसे पर पूरी जानकारी ली।


भगदड़ में 40 की मौत

बता दें कि शनिवार की देर शाम करूर में विजय की रैली आयोजित की गई थी। विजय 7 घंटे की देरी से रैली में पहुंचे। इस दौरान 10,000 की क्षमता वाली जगह पर 30,000 के लगभग लोग इकट्ठा हो गए थे। विजय के भाषण के बीच भगदड़ शुरू हो गई। इस घटना में 39 लोगों की जान गई थी और बाद में 1 और व्यक्ति की मौत हो गई।


सीएम स्टालिन ने दिए जांच के आदेश

गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से मामले पर रिपोर्ट मांगी है। वहीं, सीएम स्टालिन ने हाईकोर्ट की पूर्व जस्टिस अरूणा जगदीसन की अध्यक्षता में पैनल का गठन किया है, जो भगदड़ की विस्तृत जांच करके रिपोर्ट पेश करेंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages