Gen-Z ने अचानक कैसे खड़ा कर दिया इतना बड़ा आंदोलन? नेपाल के पूर्व रक्षा मंत्री ने खोले राज - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, September 12, 2025

Gen-Z ने अचानक कैसे खड़ा कर दिया इतना बड़ा आंदोलन? नेपाल के पूर्व रक्षा मंत्री ने खोले राज

 Gen-Z ने अचानक कैसे खड़ा कर दिया इतना बड़ा आंदोलन? नेपाल के पूर्व रक्षा मंत्री ने खोले राज



नेपाल में 26 सोशल मीडिया एप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद जेन-जी का आंदोलन भड़क गया जो बाद में भ्रष्टाचार के मुद्दों पर उग्र हो गया। पूर्व रक्षा मंत्री मिनेंद्र रिजाल ने कहा कि राजनीतिक दलों की लापरवाही और कुप्रबंधन के कारण आंदोलन हिंसक हुआ। उन्होंने जेन-जी की आकांक्षाओं को पूरा करने की बात कही और संविधान का सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर दिया।


पूर्व रक्षा मंत्री मिनेंद्र रिजाल ने राजनीतिक दलों की लापरवाही को बताया वजह (फोटो: रॉयटर्स)


नेपाल में 26 सोशल मीडिया एप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद भड़का जेन-जी आंदोलन बाद में भ्रष्टाचार और नेपोकिड्स के पुराने जख्मों के कारण उग्र हो गया। नेपाल में इतना सब कुछ अचानक कैसे हो गया, अब इस पर नेपाल के पूर्व रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया आई है।


नेपाल के पूर्व रक्षा मंत्री मिनेंद्र रिजाल ने कहा है कि राजनीतिक दलों की लापरवाही और कुप्रबंधन के कारण आंदोलन हिंसक हो गया था। समाचार चैनल एनडीटीवी से बातचीत में रिजाल ने कहा, 'मृतकों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मुझे उम्मीद है कि हम अब देश को आगे ले जाने की दिशा में काम करेंगे और जेन-जी की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।'


जेन-जी से समर्थन में उतरे रिजाल

डॉ. रिजाल ने कहा कि 'सरकार ने लोगों का विश्वास खो दिया है। मैसेज को समझना जरूरी है न कि मैसेंजर को दंड देना। उन्होंने कहा कि मैं जिस सरकार और पार्टी का प्रतिनिधित्व करता हूँ, उसे मना नहीं सका। लेकिन अब देश को आगे बढ़ाना होगा।


डॉ, रिजाल ने कहा कि 'हमें समाधान का हिस्सा बनना होगा और संविधान का सम्मान करना होगा। हमें देखना होगा कि जेन-जी देश चलाने के लिए आम सहमति कैसे बना पाता है।' जेन-जी का नेतृत्व करने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं ऐसे व्यक्ति को इस पद पर देखता हूं, जो संविधान की रक्षा करे।



रिजाल ने कहा कि अगर जेन-जी देश की अच्छी सेवा करती है, तो वे उनके साथ खड़े रहेंगे। बता दें कि नेपाल में हिंसक आंदोलन के कारण प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तक को इस्तीफा देना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति आवास और सरकारी इमारतों में आग लग गई और सेना ने स्थिति को अपने कंट्रोल में लिया है। अंतरिम प्रधानमंत्री के नाम पर चर्चा जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages