Ghibli के बाद इस नए फोटो ट्रेंड ने इंटरनेट पर मचाई हलचल! आप भी ऐसे बदलें अपनी तस्वीर - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, September 13, 2025

Ghibli के बाद इस नए फोटो ट्रेंड ने इंटरनेट पर मचाई हलचल! आप भी ऐसे बदलें अपनी तस्वीर

 Ghibli के बाद इस नए फोटो ट्रेंड ने इंटरनेट पर मचाई हलचल! आप भी ऐसे बदलें अपनी तस्वीर




इंटरनेट पर आजकल Nano Banana नामक 3D डिजिटल फिगरिन्स का ट्रेंड चल रहा है जो गूगल के नए AI टूल Gemini 2.5 Flash Image से बनाए जा रहे हैं। इन छोटे शाइनी और कार्टून जैसे दिखने वाले फिगरिन्स को इंस्टाग्राम और एक्स पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं। इन्हें बनाना आसान है जिसके कारण यह ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है।


Ghibli के बाद इस नए फोटो ट्रेंड ने इंटरनेट पर मचाई हलचल!


 इंटरनेट पर कब क्या वायरल हो जाए कहना काफी मुश्किल है। हाल ही में इंटरनेट पर Ghibli स्टाइल फोटो काफी ज्यादा वायरल हुए थे जिसके बाद अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक नया फोटो ट्रेंड आया है जो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। दरअसल इंस्टाग्राम और एक्स पर इन दिनों छोटे-छोटे, शाइनी और कार्टून जैसे दिखने वाले 3D डिजिटल फिगरिन्स छाए हुए हैं, जिन्हें गूगल के नए AI टूल Gemini 2.5 Flash Image से बनाया जा रहा है।


वहीं, ऑनलाइन कम्युनिटी ने इन्हें मजाकिया अंदाज में 'Nano Banana' नाम दिया गया है। लोग पालतू जानवरों से लेकर पसंदीदा सेलेब्रिटीज और यहां तक कि नेताओं के भी फिगरिन्स सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं।
क्यों हुआ इतना वायरल?

नया वाला 'Nano Banana' ट्रेंड इतनी तेजी से वायरल इसलिए हुआ है क्योंकि इस तरह की तस्वीरें बनाना न सिर्फ आसान है बल्कि ये देखने में भी काफी शानदार लगता है। गूगल Gemini 2.5 Flash इमेज किसी भी यूजर को मुफ्त और कुछ ही सेकंड्स में स्टूडियो-क्वालिटी 3D फिगरिन्स बना कर दे देता है। चलिए जानें आप कैसे इस तरह की फोटो बना सकते हैं...





Nano Banana 3D Model ऐसे बनाएं इसके लिए सबसे पहले Google AI Studio या Gemini ऐप/वेबसाइट पर जाएं।
अब Method सेलेक्ट करें, सिर्फ फोटो, सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या दोनों को ऐड कर सकते हैं।
इसके बाद गूगल का ऑफिशियल प्रॉम्प्ट डालें


एन्ड में Generate पर क्लिक करें
इसके बाद आपकी इमेज तैयार हो जाएगी।
अगर रिजल्ट मनचाहा न मिले तो प्रॉम्प्ट में थोड़ा चेंज करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages