दिल्ली के बाद अब बॉम्बे HC को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, September 12, 2025

दिल्ली के बाद अब बॉम्बे HC को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

 दिल्ली के बाद अब बॉम्बे HC को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर



शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली कराया गया है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट में भी बम की खबर आई थी। एजेंसियां अलर्ट पर हैं और पुलिस जांच में जुट गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।



बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया। (फाइल फोटो)



नई दिल्ली। बॉम्बे हाईकोर्ट में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोर्ट को उड़ाने की धमकी की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे पहले आज दोपहर दिल्ली के उच्च न्यायालय में भी बम की धमकी मिली।


बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी की खबर जैसे ही सामने आई, वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मी एक्टिव हो गए। आनन-फानन में बॉम्बे हाईकोर्ट के परिसर को खाली कराया जा रहा है।



जांच में जुटे अधिकारी

बम की सूचना मिलने के तुरंत बाद अधिकारी जांच में जुट गए। बॉम्बे हाईकोर्ट में तलाशी ली जा रही है। पूरे परिसर को खाली कराया जा रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये बम की धमकी किसने दी थी।

दिल्ली एचसी को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी

गुरुवार को ही दिल्ली के उच्च न्यायालय में भी बम की खबर सामने आई है। जिसके तुरंत बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट की ओल्ड बिल्डिंग के कर्मचारियों को तुरंत बिल्डिंग से बाहर आने को कहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages