बी आर चोपड़ा की Mahabharat में 'मामा शकुनि' बन जीता था दिल, अब किस हाल में है ये वेटरन एक्टर - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, September 2, 2025

बी आर चोपड़ा की Mahabharat में 'मामा शकुनि' बन जीता था दिल, अब किस हाल में है ये वेटरन एक्टर

 बी आर चोपड़ा की Mahabharat में 'मामा शकुनि' बन जीता था दिल, अब किस हाल में है ये वेटरन एक्टर



B R Chopra Mahabharat 80 के दशक में दूरदर्शन टीवी चैनल पर महाभारत शो को प्रसारित किया गया था। इस शो की कास्ट आज भी कल्ट मानी जाती है। इस कड़ी में आपको बी आर चोपड़ा की महाभारत में मामा शकुनि की भूमिका निभाने वाले एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं।


महाभारत में मामा शकुनि एक्टर 

 दूरदर्शन पर 80 के दशक में प्रसारित होने वाले माइथोलॉजिकल शो महाभारत (Mahabharat) को आज भी याद किया जाता है। खासतौर पर निर्देशक बी आर चोपड़ा (B R Chopra) के इस धार्मिक धारावाहिक की कास्ट कल्ट मानी जाती है, जिसके बारे में खूब चर्चा की जाती है।




इस आधार पर हम आपको दूरदर्शन की महाभारत (Mahabharat Mama Shakuni Actor) में मामा शकुनि का किरदार निभाने वाले एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, ये रोल किसने प्ले किया था। आज वह अभिनेता कहां है और क्या कर रहा है। इस बारे में पूरी जानकारी आपको इस लेख में दी जाएगी।


महाभारत में मामा शकुनि बना था ये एक्टर

1988 में महाभारत टीवी शो को दूरदर्शन टीवी चैनल पर पहली बार टेलीकास्ट किया गया था। इसके बाद कई बार इसे डीडी नेशनल चैनल पर री-टेलीकास्ट किया जा चुका है। महाभारत में मामा शकुनि का किरदार काफी अहम रहा, जिसे वेटरन एक्टर गूफी पेंटल (Gufi Paintal) ने अदा किया था। गूफी हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेताओं में से एक थे और महाभारत से पहले ही वह हिंदी सिनेमा में दिग्गज एक्टर के तौर पर अपनी धाक जमा चुके थे।





फोटो क्रेडिट- एक्स

जिस तरह से उन्होंने महाभारत के मामा शकुनि की भूमिका को छोटे पर्दे पर अदा किया, उस तरह से अन्य कोई एक्टर ऐसा नहीं कर पाया। जबकि कई टीवी चैनल्स पर महाभारत को शो को समय के साथ-साथ बनाया और प्रसारित किया गया। गौर करें गूफी पेंटल के मौजूदा हालातों की तरफ तो आपको बता दें कि 2023 में उनका निधन हो गया था और सिनेमा ने एक शानदार अभिनेता को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया था।



फोटो क्रेडिट- एक्स

महाभारत टीवी शो के अलावा गूफी ने कई फिल्मों में भी काम किया था। जिनके नाम इस प्रकार हैं-

रफ्फू चक्कर


दिल्लगी


सुहाग


आवाम


मैदान-ए-जंग




श्याम घनश्याम

इस तरह की कई मूवीज में गूफी पेंटल ने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी। सिनेमा जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
महाभारत में निभाई थी दोहरी जिम्मेदारी

सिर्फ महाभारत टीवी शो में मामा शकुनि का किरदार ही नहीं बल्कि कैमरे के पीछे भी गूफी पेंटल ने अहम जिम्मेदारी निभाई थी। दरअसल बी आर चोपड़ा संग मिलकर उन्होंने इस शो की कास्टिंग में अहम योगदान दिया और कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर महाभारत में अपनी दोहरी भागीदारी दी थी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages