दिन में कब्रिस्तान की रेकी, अमावस्या की रात शवों से छेड़छाड़; MP पुलिस ने 2 पत्नियों के हत्यारे को ऐसे पकड़ा - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, September 24, 2025

दिन में कब्रिस्तान की रेकी, अमावस्या की रात शवों से छेड़छाड़; MP पुलिस ने 2 पत्नियों के हत्यारे को ऐसे पकड़ा

 दिन में कब्रिस्तान की रेकी, अमावस्या की रात शवों से छेड़छाड़; MP पुलिस ने 2 पत्नियों के हत्यारे को ऐसे पकड़ा



खंडवा में पुलिस ने अय्युब खान नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिस पर कब्रों में शवों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। अय्युब दो पत्नियों की हत्या के लिए उम्रकैद की सजा काट चुका है। वो अमावस्या की रात को तांत्रिक क्रियाओं के लिए कब्रों से मिट्टी हटाकर शवों से छेड़छाड़ करता था जिससे सबका शक हिंदुओं पर जाए।


पुलिस ने आरोपी अय्युब खान को हिरासत में लिया। फोटो- जेएनएन

 मध्य प्रदेश पुलिस ने एक व्यक्ति को संगीन आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अय्युब खान के रूप में हुई है। अय्युब अपनी 2 पत्नियों की हत्या के अपराध में उम्रकैद की सजा काट चुका है। वहीं, अब उसपर कब्रिस्तान में शवों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है।


अय्युब खान अमावस्या के दिन कब्रिस्तान में जाकर शवों से छेड़छाड़ करता था। उसने अमावस्या का दिन इसलिए चुना, जिससे सबको लगे कि किसी हिंदू ने तांत्रिक क्रिया करने के लिए घटना को अंजाम दिया है।


मुस्लिम समुदाय में था गुस्सा

पुलिस का कहना है, खंडवा में 19 मई और 21 सितंबर को बड़ा कब्रिस्तान क्षेत्र में शवों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। वहीं, 17 मई को मोघट कब्रिस्तान में शवों से छेड़छाड़ की गई थी। किसी अज्ञात व्यक्ति कब्र की मिट्टी हटाकर सिर पर पैर की तरफ से शवों से छेड़छाड़ की थी।


इस घटना से मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को गहरा धक्का लगा था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 301 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। इस घटना को लेकर मुस्लिम समुदाय में भी भारी नाराजगी थी।



आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस?

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया था। पुलिस ने शहर के कई इलाकों समेत कब्रिस्तान में सीसीटीवी लगा दिए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। आरोपी अय्युब खान 50 वर्ष का है, जो मुंदवाड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।


पुलिस के अनुसार, आरोपी अय्युब खान पहले कब्रिस्तान की रेकी करता था और हाल ही में दफनाए गए शवों को चिह्नित कर लेता था। अमावस्या की रात को तांत्रिक क्रिया करने के लिए कब्र की मिट्टी हटाकर शवों के साथ छेड़खानी करता था।



कुछ महीने पहले ही हुआ था जेल से रिहा

अय्युब खान पर अपनी दो पत्नियों की हत्या का भी आरोप है। इसके अलावा उसपर चोरी समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। 15 मई 2025 को ही अय्युब की उम्रकैद की सजा पूरी हुई थी, जिसके बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया था।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages