PM मोदी ने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का किया उद्धाटन, सालाना 10 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम, देखें तस्वीरें - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, September 20, 2025

PM मोदी ने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का किया उद्धाटन, सालाना 10 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम, देखें तस्वीरें

 PM मोदी ने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का किया उद्धाटन, सालाना 10 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम, देखें तस्वीरें



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) का उद्घाटन किया जो भारत की समुद्री संरचना को मजबूत करेगा। क्रूज भारत मिशन के तहत बने इस टर्मिनल से मुंबई प्रमुख क्रूज पर्यटन केंद्र बनेगा। 415000 स्क्वायर फीट में फैला यह टर्मिनल सालाना 10 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है। इस परियोजना से भारत के क्रूज पर्यटन में इजाफा होगा और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।


PM मोदी ने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का किया उद्धाटन (X- @KanchanGupta)

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)ने मुंबई के बैलार्ड पियर स्थित मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) का उद्धाटन किया।

यह टर्मिनल भारत की समुद्री संरचना को मजबूत करेगा और मुंबई को एक प्रमुख क्रूज पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। इस टर्मिनल को 'क्रूज भारत मिशन' के तहत तैयार किया गया है।




सालाना 10 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम

मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल की बात करें तो यह 4,15,000 स्क्वायर फीट एरिया में फैला है, जो सालाना 10 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है। साथ ही एक साथ पांच क्रूज के ठहरने की क्षमता रखता है। यहां 72 चेक-इन और इमिग्रेशन काउंटर बनाए गए हैं, ताकि यात्रियों को आसानी हो सके।




भारत के समुद्री पर्यटन में होगा इजाफा

इस परियोजना से भारत के क्रूज पर्यटन में महत्वपूर्ण इजाफा देखने के मिलेगा। इस परियोजना का मकसद सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने से साथ-साथ पर्यावरणीय स्थिरता को मजबूती प्रदान करना है।



मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल ने केवल भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करेगा बल्कि विदेशी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। भारत के समुद्री पर्यटन में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages