प्रमुख खिलाड़ी बाहर! पूर्व कोच ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए चुनी भारत की प्‍लेइंग 11 - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, October 17, 2025

प्रमुख खिलाड़ी बाहर! पूर्व कोच ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए चुनी भारत की प्‍लेइंग 11

 प्रमुख खिलाड़ी बाहर! पूर्व कोच ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए चुनी भारत की प्‍लेइंग 11



भारतीय टीम के पूर्व बल्‍लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की अपनी पसंदीदा प्‍लेइंग 11 चुनी है। बांगड़ ने टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी को बाहर रखकर फैंस को चौंका दिया है। पर्थ में होने वाले मैच के लिए बांगड़ ने टीम में ऑलराउंडर्स और मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण पर जोर दिया है। पहला वनडे 19 अक्‍टूबर को खेला जाएगा।





संजय बांगड़ ने कुलदीप यादव को नहीं चुना

पूर्व बल्‍लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने 19 अक्‍टूबर को ऑस्‍ट्रेलिया के ख‍िलाफ होने वाले पहले वनडे के लिए भारत की अपनी पसंदीदा प्‍लेइंग 11 चुनी है। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पहला वनडे पर्थ में खेला जाएगा।


संजय बांगड़ ने एशिया कप में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कुलदीप यादव को प्‍लेइंग 11 से बाहर करके सभी को चौंका दिया है। नए कप्‍तान शुभमन गिल पहली बार वनडे सीरीज में कप्‍तानी करेंगे। अनुभवी रोहित शर्मा और विराट कोहली की उपस्थिति से टीम को मजबूती मिलेगी।


संजय बांगड़ ने कप्‍तान शुभमन गिल और अनुभवी रोहित शर्मा को ओपनिंग की जिम्‍मेदारी सौंपी। तीसरे नंबर के लिए विराट कोहली, चौथे पर उप-कप्‍तान श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को पांचवें नंबर के लिए चुना। राहुल मैच में विकेटकीपर बल्‍लेबाज की जिम्‍मेदारी निभाएंगे।


बांगड़ ने स्पिन ऑलराउंडर्स के रूप में अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर पर भरोसा जताया। उन्‍होंने नीतिश कुमार रेड्डी को भी शामिल किया, जो तेज गेंदबाज ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। फिर तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए मोहम्‍मद सिराज, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को चुना।

कुलदीप को बाहर कर किया हैरान

संजय बांगड़ की टीम से कुलदीप यादव का बाहर होना हैरानीभरा फैसला लगा। चाइनामैन ने भारत को एशिया कप 2025 खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बाएं हाथ के रिस्‍ट स्पिनर ने टूर्नामेंट में 17 विकेट चटकाए और वो एशिया कप 2025 में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

संजय बांगड़ की पसंदीदा प्‍लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्‍तान), रोह‍ित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्‍तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्‍मद सिराज और हर्षित राणा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages