हमास की कैद से सात इजरायली बंधक रिहा, 13 और छोड़े जाएंगे; नेपाली नागरिक बिपिन जोशी का सूची में नहीं है नाम - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, October 13, 2025

हमास की कैद से सात इजरायली बंधक रिहा, 13 और छोड़े जाएंगे; नेपाली नागरिक बिपिन जोशी का सूची में नहीं है नाम

 हमास की कैद से सात इजरायली बंधक रिहा, 13 और छोड़े जाएंगे; नेपाली नागरिक बिपिन जोशी का सूची में नहीं है नाम




इजरायल और हमास के बीच शांति समझौते के बाद, हमास आज इजरायली बंधकों को रिहा करेगा। हमास ने पहले चरण में 20 बंधकों को रिहा करने का ऐलान किया है, जिनकी सूची भी जारी की गई है। रेडक्रॉस उत्तरी गाजा पट्टी में बंधकों को वापस लाने के लिए आगे बढ़ रही है। इजरायल भी फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। हमास द्वारा रिहा किए जाने वाले बंधकों में नोवा संगीत समारोह स्थल से अगवा किए गए लोग भी शामिल हैं।




रेड क्रॉस का एक वाहन इजरायली बंधकों को ले जाते हुए। (फोटो- रॉयटर्स)

 इजरायल और हमास के बीच दो साल से चल रहे युद्ध के बाद दोनों पक्ष शांति समझौते पर सहमत हुए हैं। इसके बाद आज सोमवार से हमास की कैद से इजरायली बंधकों की रिहाई हो रही है। सबसे पहले हमास ने सात इजरायली सैनिकों को रिहा किया है।


इस बीच हमास ने एलान किया है कि वह इजरायल के 20 बंदियों को पहले चरण में रिहा करेगा। हमास का दावा है कि ये सभी बंदी जिंदा हैं, इन्हें आज ही रिहा किया जाएगा। सभी 20 लोगों के नाम की सूची को भी हमास ने जारी कर दिया है। हालांकि, इस लिस्ट में नेपाल के रहने वाले बिपिन जोशी का नाम शामिल नहीं है। वहीं, इजरायल के सैनिक तामिर का भी नाम इस सूची में नजर नहीं आया।


वहीं, इजरायली सेना ने बताया कि रेडक्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति सोमवार को उत्तरी गाजा पट्टी में हमास द्वारा बंधक बनाए गए कई बंधकों को वापस लाने के लिए एक जगह की ओर बढ़ रही है। वहीं, इजरायल द्वारा रिहा किए जाने वाले 1,900 से अधिक फलस्तीनी कैदियों की भी सूची जारी की गई है।

सात बंधकों को हमास ने किया रिहा

इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेड क्रॉस ने बीस जीवित बंधकों में से पहले सात को उत्तरी गाजा में इज़राइली सेना को सौंप दिया है। बंधक चौक पर यह खबर सुनते ही भीड़ जोरदार शोर किया और खुशी मनाई।


रिपोर्ट्स के अनुसार, सौंपे गए सात बंधकों में गली और ज़िव बर्मन, मतन अंगरेस्ट, एलन ओहेल, ओमरी मीरान, एतान मोर और गाय गिल्बोआ-दलाल शामिल हैं। हमास ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें 20 लोगों के नाम हैं। हालांकि, अभी केवल 7 इजरायली बंधकों को रिहा किया गया है। कुछ देर में 13 बंधकों को रिहा किए जाने की उम्मीद है।

20 जीवित बंधकों की जानकारी

उल्लेखनीय है कि फलस्तीनमें उग्रवादी संगठन हमास सोमवार को 20 बंधकों की रिहाई करेगा। इसके बदले में इजरायल 2,000 फलस्तीनी बंदियों और कैदियों को रिहा करेगा। गाजा में बचे 48 बंधकों में से 20 के जीवित होने की संभावना है। उनके बारे में कुछ विवरण कुछ इस प्रकार हैं...

नोवा बंधकों के बारे में जानिए

हमास जिन इजरायली बंधकों को आज रिहा करेगा, उनमें अधिकांश जीवित बंधकों का दक्षिणी इजरायल में किबुत्जरीम के पास नोवा संगीत समारोह स्थल से अपहरण किया गया था। इनमें 24 साल के एव्यातारडेविड भी शामिल हैं। वहीं, इसके अलावा इस लिस्ट में 24 वर्षीय पियानोवादकअलोनओहेल और 32 वर्षीय अविनातन ओर भी शामिल हैं। ओर के अपहर का वीडियो भी दुनिया भर में सामने आया था।

किबुत्जिम से भी किया गया था लोगों का अपहरण

वहीं, बताया जाता है कि सात बंधकों को गाजा की सीमा के पास स्थित छोटे समुदायों, किबुत्जिम में उनके घर से पकड़ लिया गया था। जिन्हें हमास ने बंधक बनाया था उनमें जुड़वां बच्चे गली और जिवबर्मन, 28, और भाई एरियलकुनियो, 28, और डेविडकुनियो, 35, शामिल हैं। जिनका उनकी पत्नी शेरोन और छोटी बेटियों के साथ अपहरण कर लिया गया था। शेरोन और उनकी बेटियों को नवंबर 2023 में एक समझौते के तहत रिहा कर दिया गया था।

इजरायली सैनिकों को भी हमास ने बनाया बंधक

बता दें कि केवल आम नागरिकों को ही नहीं, इजरायली सैनिकों को भी हमास ने बंधक बनाया है। बंधकों में से दो, 22 वर्षीय मतनअंगरेस्ट और 20 वर्षीय निम्रोदकोहेनइजरायली सैनिक हैं। इन सैनिकों को सात अक्टूबर की लड़ाई के दौरान हमास ने कैदी बना लिया था।

हमास की कैद में विदेशी नागरिक भी शामिल

हमास के पास अभी जो 48 बंधक बचे हैं, जिनमें 48 बंधकों में चार विदेशी हैं। हालांकि, इनमें तीन को मृत घोषित कर दिया गया है। जिसमें एक तंजानियाई छात्र और दो थाई कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, नेपाली व्यक्ति बिपिनजोशी का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

कई बंधकों की हो गई मौत

गौरतलब है इजरायली अधिकारियों ने फोरेंसिक और खुफिया जानकारी के आधार पर 26 बंधकों को औपचारिक रूप से मृत घोषित कर दिया है। हालांकि, जोशी सहित दो बंधकों का क्या हुआ, यह अभी पता नहीं चल पाया है।


इजरायली अधिकारियों ने फोरेंसिक और खुफिया जानकारी के आधार पर छब्बीस बंधकों को औपचारिक रूप से मृत घोषित कर दिया है। जोशी सहित दो बंधकों का क्या हुआ, यह अभी पता नहीं चल पाया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages