20 साल बाद Saat Phere की 'सलोनी' की काया हो गई पलट, लेटेस्ट फोटो देख पहचान पाना होगा मुश्किल - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, October 8, 2025

20 साल बाद Saat Phere की 'सलोनी' की काया हो गई पलट, लेटेस्ट फोटो देख पहचान पाना होगा मुश्किल

 20 साल बाद Saat Phere की 'सलोनी' की काया हो गई पलट, लेटेस्ट फोटो देख पहचान पाना होगा मुश्किल



टीवी इंडस्ट्री के फेमस डेली सोप के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें सात फेरे-सलोनी का सफर (Saat Phere Saloni Ka Safar) का नाम जरूर शामिल होगा। एक वक्त ऑडियंस का फेवरेट रहने वाले इस शो में सलोनी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री राजश्री ठाकुर (Rajshree Thakur) ने हर किसी का दिल जीता था। आज वह कैसी दिखती हैं उनकी लेटेस्ट फोटोज देखकर पता लगाते हैं।


टीवी एक्ट्रेस राजश्री ठाकुर (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

 Saat Phere- Saloni Ka Safar एक वक्त पर छोटे पर्दे के सबसे कल्ट शोज में शामिल होता है। लगभग 4 साल तक टीवी पर दर्शकों का दिल जीतने वाला ये डेली सोप हर किसी का फेवरेट माना जाता था। सलोनी और नाहर सिंह की जोड़ी देश के हर घर के कोने-कोने तक मशहूर हुई थी।


खासतौर पर सलोनी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री राजश्री ठाकुर (Rajshree Thakur) ने काफी लोकप्रियता हासिल की। सात फेरे में सिंपल सी दिखने वालीं सलोनी यानी राजश्री का लुक अब एक दम से बदल गया है। उनकी लेटेस्ट फोटोज देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।



अब कैसी दिखती हैं सात फेरे की सलोनी

जी टीवी पर प्रसारित होने वाले सात फेरे- सलोनी का सफर हर भारत से चुनिंदा पॉपुलर डेली सोप में शामिल है। सलोनी की भूमिका में राजश्री ठाकुर ने अपनी कमाल की अदाकारी की छाप छोड़ी थी।





फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


सीधी-साधी सलोनी रियल लाइफ में कितनी हॉट हैं, उसका अंदाजा आप उनकी तस्वीरों को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। दरअसल राजश्री के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी कुछ लेटेस्ट फोटोज मौजूद हैं,


फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

जिनको देखकर कहा जा सकता है कि 20 साल बाद सात फेरे की सलोनी की काया पूरी तरह से पलट हो गई है। अब वह सिंपल सी दिखने वाली लड़की नहीं बल्कि बला की खूबसूरत हो गई हैं।



फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

इन फोटोज में राजश्री ठाकुर का हॉट अवतार साफ नजर आ रहा है। बतौर एक्ट्रेस राजश्री ने टीवी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है।


फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

सिर्फ सात फेरे- सलोनी का सफर ही नहीं बल्कि वह कई मशहूर टीवी शोज का हिस्सा रही हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं-



सपना बाबुल का... बिदाई


कसम से


भारत का वीर पुत्र


शादी मुबारक


अपनापन

इन धारावाहिक के अलावा राजश्री ठाकुर जी टीवी के फेमस शो बस इतना सा ख्वाब है में अहम किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं।
4 साल चला था सात फेरे- सलोनी का सफर

17 अक्टूबर 2005 को जी टीवी चैनल पर सात फेरे- सलोनी का सफर शो की शुरू किया गया था। 4 साल तक इस धारावाहिक ने जनता का भरपूर मनोरंजन किया था। इस डेली सोप का आखिरी एपिसोड 29 मई 2009 को टेलीकास्ट किया गया था। सात फेरे से राजश्री ठाकुर का कद टीवी इंडस्ट्री में काफी बढ़ गया था। अभिनेता शरद केलकर संग उनकी जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages