नाबालिग लड़कियों से करता था रेप, 25 साल बाद ब्रिटिश-पाकिस्तानी को 35 साल की सजा - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, October 2, 2025

नाबालिग लड़कियों से करता था रेप, 25 साल बाद ब्रिटिश-पाकिस्तानी को 35 साल की सजा

 नाबालिग लड़कियों से करता था रेप, 25 साल बाद ब्रिटिश-पाकिस्तानी को 35 साल की सजा



ब्रिटेन के रोचडेल में मोहम्मद जाहिद को दो नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और रेप के 20 मामलों में 35 साल की सजा सुनाई गई है। उसके छह साथियों को भी 174 साल की संयुक्त सजा मिली है। 2001 से 2006 के बीच इन अपराधियों ने गरीब लड़कियों को शराब और ड्रग्स देकर बार-बार यौन शोषण किया।




जाहिद के साथ उसके छह अन्य साथियों को भी 174 साल की संयुक्त सजा दी गई है।


 ब्रिटेन के रोचडेल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ब्रिटिश-पाकिस्तानी मूल के मोहम्मद जाहिद को दो नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और रेप के 20 अपराधों के लिए 35 साल की सजा सुनाई गई है।


जाहिद के साथ उसके छह अन्य साथियों को भी 174 साल की संयुक्त सजा दी गई है। यह मामला लगभग 25 साल पुराना है। इसमें ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस की जांच के बाद सात पुरुषों को दोषी ठहराया गया। इन अपराधियों ने 2001 से 2006 के बीच दो गरीब लड़कियों को निशाना बनाया। उन्हें शराब और ड्रग्स देकर बार-बार यौन शोषण किया।


मैनचेस्टर मिनशुल स्ट्रीट क्राउन कोर्ट ने जाहिद को 13 साल की उम्र की लड़कियों को बहला-फुसलाकर, शराब और ड्रग्स का लालच देकर और फिर अन्य पुरुषों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार करवाने का दोषी पाया। पीड़ित लड़कियां जाहिद को "बॉसमैन" कहती थीं। वह रोचडेल मार्केट में एक स्टॉल चलाता था।

कमजोर लड़कियों को बनाया निशाना

जांच में शामिल ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस के वरिष्ठ जांच अधिकारी डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर गाय लैकॉक ने कहा, "इन सात पुरुषों ने कमजोर लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाया और अपनी बीमार मानसिकता को पूरा करने के लिए उनका शोषण किया।" यह गिरोह बिना किसी पछतावे के अपने जघन्य कृत्यों को अंजाम देता रहा।


दोनों पीड़ित लड़कियां पहले से ही सामाजिक सेवाओं के संपर्क में थीं और कमजोर पारिवारिक पृष्ठभूमि से थीं। जाहिद और उसके साथियों ने उन्हें पैसे, उपहार, शराब और ड्रग्स का लालच देकर अपने जाल में फंसाया। इसके बाद इन लड़कियों का बार-बार बलात्कार और यौन शोषण किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages