पर्दे पर लौटेगी संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की जोड़ी, वध 2 की रिलीज डेट का हुआ एलान - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, October 27, 2025

पर्दे पर लौटेगी संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की जोड़ी, वध 2 की रिलीज डेट का हुआ एलान

 पर्दे पर लौटेगी संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की जोड़ी, वध 2 की रिलीज डेट का हुआ एलान



साल 2022 में अभिनेता संजय मिश्रा और अभिनेत्री नीना गुप्ता की फिल्म वध को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। क्राइम थ्रिलर के तौर पर इस मूवी ने ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन किया और सफल रही। अब मेकर्स इसका सीक्वल (Vadh 2) लेकर आ रहे हैं, जिसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।




इस दिन रिलीज होगी वध 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)


 एक नई कहानी जो गहरे मानवीय जज्बातों और नैतिक दुविधाओं से भरी है, अब बड़े पर्दे पर खुलने जा रही है। निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स ने गर्व के साथ वध 2 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि ये मूवी कब रिलीज की जाएगी।

कब रिलीज होगी वध 2

वध 2 के डायरेक्टर जसपाल सिंह संधू ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि हमारी फिल्म वध 2 अगले साल 6 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हमने इस कहानी को बहुत दिल से बनाया है ताकि यह दर्शकों को बांधे और सोचने पर मजबूर करे। मैं लव और अंकुर का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस कहानी पर भरोसा किया। अब मुझे इंतजार है कि दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखें, तो मिलते हैं सिनेमाघरों में, कहानी यहीं से आगे बढ़ेगी।''





जसपाल सिंह संधू ने वध 2 को लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म वध की तरह ही उसकी सोच और कहानी को आगे बढ़ाती है। इसमें नए किरदारों के जरिए भावनाओं और हालात को एक नई कहानी में दिखाया गया है। वध 2 का वादा है कि इसमें वही सच्चाई, असर और दिल छू लेने वाली बात होगी, जिसने वध को खास बनाया था।




घोषणा के मौके पर मेकर्स ने दोनों कलाकारों को दिखाता एक दमदार पहला लुक जारी किया, जिसने दर्शकों को वध 2 की दुनिया की झलक दी। पोस्टर ने पहले ही लोगों में उत्सुकता और जोश पैदा कर दिया है, जिससे एक नई दिलचस्प कहानी की शुरुआत होने जा रही है। वध 2 की रिलीज डेट और फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है और वह इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

3 साल पहले शुरू हुई थी वध फ्रेंचाइजी

दरअसल 2022 में वध फिल्म के पहले पार्ट को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। क्राइम थ्रिलर के तौर पर 3 साल पहले आई इस मूवी ने ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन किया और क्रिटिक्स की तरफ से भी इसे पॉजिटिव रिव्यू हासिल हुए थे। ऐसे में अब करीब 4 साल बाद वध फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त को बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages