मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, October 18, 2025

मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता

 मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता



Mozambique Boat accident: मोजाम्बिक में बीरा पोर्ट के पास हिंद महासागर में भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 भारतीयों की मौत हो गई और 5 अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। नाव में कुल 14 भारतीय थे, जिनमें से 6 को बचा लिया गया है, जिसमें से एक घायल है।



मोजाम्बिक में नाव पलटी। फाइल फोटो

 हिंद महासागर में भारतीय नागरिकों को ले जा रही नाव अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में 3 भारतीयों की जान चली गई और 5 लोग अभी तक लापता है। उनकी तलाश की जा रही है।


यह हादसा शुक्रवार को मोजाम्बिक में बीरा पोर्ट के पास हुआ। मोजाम्बिक में भारतीय दूतावास के अनुसार, इस नाव में एक टैंकर के क्रू मेंबर्स सवार थे। उन्हें रोज की तरह ऑपरेशन ट्रांसफर के लिए टैंकर पर ले जाया जा रहा था। तभी यह नाव अचानक पलट गई, जिससे हादसा हो गया।


भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

इस नाव में कुल 14 भारतीय नागरिक मौजूद थे। नाव पलटने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। भारतीय दूतावास ने इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा-


दुर्भाग्यवश इस हादसे में कुछ भारतीयों की मौत हो गई और कुछ अभी तक लापता हैं। हम मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। हम पीड़ित परिवारों के साथ संपर्क में बने हुए हैं और उन्हें हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी।
6 को किया गया रेस्क्यू

भारतीय दूतावास के अनुसार, हादसे के बाद 5 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है।वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बचाव और राहत कार्य अभी भी जारी है।

स्थानीय अधिकारियों की मदद से 5 लापता भारतीयों के लिए तलाशी अभियान जारी है, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है। भारतीय दूतावास ने आश्वासन दिया है कि ऑपरेशन पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages