उत्तर कोरिया ने 5 महीने में दागी पहली बैलिस्टिक मिसाइल? ट्रंप के दक्षिण कोरिया दौरे से पहले तेज हुई हलचल - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, October 22, 2025

उत्तर कोरिया ने 5 महीने में दागी पहली बैलिस्टिक मिसाइल? ट्रंप के दक्षिण कोरिया दौरे से पहले तेज हुई हलचल

 उत्तर कोरिया ने 5 महीने में दागी पहली बैलिस्टिक मिसाइल? ट्रंप के दक्षिण कोरिया दौरे से पहले तेज हुई हलचल


उत्तर कोरिया ने पांच महीने में अपना पहला बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई विश्व नेताओं के दक्षिण कोरिया दौरे से ठीक पहले हुआ है। दक्षिण कोरियाई सेना ने प्योंगयांग के दक्षिण से लॉन्च की गई कई कम दूरी की मिसाइलों का पता लगाया। जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर इस पर नजर रख रहा है।




उत्तर कोरिया टेस्ट की बैलिस्टिक मिसाइल। फाइल फोटो



ट्रंप के दौरे से पहले उत्तर कोरिया ने टेस्ट की बैलिस्टिक मिसाइल।


उत्तर कोरिया ने नॉर्थ-ईस्ट की तरफ दागी मिसाइल।


दक्षिण कोरिया में एशिया पैसिफिक इकोनॉमिक कॉपरेशन की सालाना समिट में हिस्सा लेने पहुंगे ट्रंप और चिनफिंग।

963. उत्तर कोरिया ने पांच महीने में अपना पहला बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट किया है। यह मिसाइल टेस्ट एक ऐसे समय पर हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप समेत दुनिया भर के कई दिग्गज नेता दक्षिण कोरिया का दौरा करने वाले हैं।


दक्षिण कोरिया की सेना ने एक के बाद एक कई कम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइलें ट्रेस की हैं। इन सभी मिसाइलों को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के दक्षिणी हिस्से से लॉन्च किया गया है।
क्यों तेज हुई हलचल?

उत्तर कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अनुसार, उत्तर कोरिया ने पहले भी कई मिसाइलें टेस्ट की हैं, लेकिन इन्हें हमेशा कोरियन महाद्वीप और जापान के बीच समुद्र में लॉन्च किया जाता था। मगर, इस बार उत्तर कोरिया ने उत्तर-पूर्वी दिशा में मिसाइल लॉन्च की है। हालांकि, यह मिसाइल किस दिशा में और कितनी दूर गई, इसकी जानकारी नहीं मिली है।


जापान ने दी जानकारी

दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के साथ मिलकर उत्तर कोरिया के इस कदम पर नजर रख रहा है। जापान की नई प्रधानमंत्री साने ताकाइची का कहना है कि जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ मिसाइल चेतावनी का रियल टाइम डेटा शेयर कर रहा है। मगर, जापान के क्षेत्र में कोई भी मिसाइल नहीं आई है।

ट्रंप का दौरा

बता दें कि अगले हफ्ते दक्षिण कोरिया में एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कॉपरेशन की सालाना समिट देखने को मिलेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप समेत चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी इस सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages