खतरनाक नक्सली वेणुगोपाल राव ने डाले हथियार, 60 अन्य नक्सलियों ने भी किया सरेंडर - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, October 14, 2025

खतरनाक नक्सली वेणुगोपाल राव ने डाले हथियार, 60 अन्य नक्सलियों ने भी किया सरेंडर

 खतरनाक नक्सली वेणुगोपाल राव ने डाले हथियार, 60 अन्य नक्सलियों ने भी किया सरेंडर



Maharashtra Naxals Surrender: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है, जहां खतरनाक नक्सली मल्लौजुला वेणुगोपाल राव (सोनू) ने 60 अन्य नक्सलियों के साथ पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियानों का परिणाम है, जिसका उद्देश्य देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करना है।




महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 60 से अधिक नक्सलियों ने किया सरेंडर। प्रतीकात्मक तस्वीर


 महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। खतरनाक नक्सली मल्लौजुला वेणुगोपाल राव (सोनू) ने 60 नक्सलियों के साथ पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ लंबे समय से ऑपरेशन चला रखा है। नक्सलवाद को देश से पूरी तरह खत्म करने की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में लगातार कई नक्सली सरेंडर करते नजर आ रहे हैं।


सोनू ने पिछले महीने सितंबर में ही प्रेस रिलीज जारी करते हुए हथियार डालने के संकेत दिए थे। छत्तीसगढ़ में मौजूद कई नक्सली कैडरों ने भी उसका समर्थन किया। सोमवार को सोनू ने 60 नक्सलियों के साथ हिंसा का रास्ता हमेशा के लिए छोड़ दिया।


नक्सलियों के सरेंडर की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया, "CPI/माओवादी के सदस्य मल्लौजुला वेणुगोपाल राव (सोनू) ने 60 अन्य माओवादियों के साथ हथियार डाल दिए हैं। यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य सरकारों के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन का नतीजा है।"

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages