यशस्वी जायसवाल के सात जगह पर 7 अजूबे, 23 की उम्र में सिर्फ सचिन तेंदुलकर से हैं पीछे - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, October 10, 2025

यशस्वी जायसवाल के सात जगह पर 7 अजूबे, 23 की उम्र में सिर्फ सचिन तेंदुलकर से हैं पीछे

 यशस्वी जायसवाल के सात जगह पर 7 अजूबे, 23 की उम्र में सिर्फ सचिन तेंदुलकर से हैं पीछे


भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी ने शानदार शतक जमाया है। ये उनका इस सीरीज का पहला शतक है।





यशस्वी जायसवाल ने पूरा किया 7वां शतक


IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली में ठोका शतक


IND vs WI: यशस्वी ने दूसरे सत्र में ही पूरा किया शतक


IND vs WI: यशस्वी के शतक से टीम इंडिया मजबूत

 नई दिल्ली। भारतीय टीम के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपना शतक पूरा कर लिया है। अहमदाबाद टेस्ट मैच में फेल होने वाले यशस्वी ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अपनी शानदार बल्लेबाजी दिखाई और शतक जमाया।


ये यशस्वी का टेस्ट में सातवां शतक और विंडीज के खिलाफ दूसरा शतक है। इसी देश के खिलाफ बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपना पहला टेस्ट शतक जमाया था। हालांकि, वो शतक उन्होंने वेसटइंडीज में बनाया था।
7 जगह, 7 अजूबे

यशस्वी के इस शतक में एक खास बात है। ये उनके टेस्ट करियर का सातवां शतक है और उन्होंने अपने सातों शतक सात अलग-अलग मैदानों पर बनाए हैं। यशस्वी के बल्ले से पहला शतक डोमिनिका के विंडसर पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ निकला था। ये उनका पहला ही टेस्ट मैच था जिसमें उन्होंने 171 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में उनके बल्ले से 200 रनों की पारी निकली थी। राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ ही उन्होंने 214 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में उनके बल्ले से एक और शतक निकला था।



लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 101 रनों की पारी खेली थी। इंग्लैंड दौरे पर आखिरी टेस्ट मैच जो द ओवल पर खेला गया था उस मैच में उन्होंने 118 रन बनाए थे। इसके बाद अब वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने शतक जमाया है।

सचिन से पीछे

यशस्वी सिर्फ 23 साल के हैं और इस उम्र में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में वह सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। इसी मैच में यशस्वी ने अपने 3000 इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिए हैं। इनमें से आधे से ज्यादा रन उन्होंने टेस्ट मैचों में बनाए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages