इडुक्की में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के पास हुआ भूस्खलन, एक की मौत; मलबे में दबे 8 घर - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, October 26, 2025

इडुक्की में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के पास हुआ भूस्खलन, एक की मौत; मलबे में दबे 8 घर

 इडुक्की में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के पास हुआ भूस्खलन, एक की मौत; मलबे में दबे 8 घर




केरल के इडुक्की जिले के आदिमाली में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-85 के चौड़ीकरण के पास हुए इस हादसे में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन ने पहले ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया था, लेकिन मृतक खाना बनाने के लिए घर लौटा था। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा उपायों की कमी के कारण राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य पर सवाल उठाए हैं।




इडुक्की में राजमार्ग चौड़ीकरण के पास हादसा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

 केरल के इडुक्की जिले के अदिमाली क्षेत्र के मन्नमकंडम में शनिवार रात हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-85 के चौड़ीकरण कार्य के पास हुआ, जिससे कम से कम आठ घर पूरी तरह मलबे में दब गए।


मृतक की पहचान लक्षमवीडू उन्नाथी कॉलोनी के 48 वर्षीय बिजू के रूप में हुई है। उनकी पत्नी संध्या गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए अलुवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रात में लौटे थे घर

पुलिस ने बताया कि कॉलोनी में करीब 22 घर थे। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार शाम सभी परिवारों को राहत शिविरों में भेज दिया था। लेकिन बिजू और संध्या खाना बनाने के लिए रात में दोबारा घर लौट आए।


रात करीब 10:30 बजे अचानक पहाड़ी का हिस्सा ढह गया और मिट्टी कई घरों पर गिर गई। दोनों मलबे में दब गए। पांच घंटे की राहत-बचाव कार्रवाई के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन बिजू ने दम तोड़ दिया। संध्या की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

‘सड़क चौड़ीकरण बना खतरा’

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि राजमार्ग चौड़ीकरण का काम बिना सुरक्षा उपायों के किया जा रहा था। निवासी सुल्फी ने कहा, “पहाड़ी से मिट्टी हटाते समय कोई सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई। लगातार खतरे के बावजूद काम जारी रहा।”


एक अन्य निवासी अनस, जिसका घर पूरी तरह नष्ट हो गया उसने बताया कि उन्होंने सुबह ही पहाड़ी में दरारें देखीं और अधिकारियों को सूचित किया। प्रशासन ने नोटिस जारी कर लोगों को खाली कराने को कहा, लेकिन हाईवे का काम नहीं रुका।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

अदिमाली पुलिस ने बिजू की मौत को लेकर अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। परिवार के एक रिश्तेदार ने बताया कि बिजू के बेटे की पिछले साल मौत हो गई थी, जबकि उनकी बेटी कोट्टायम में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages