AI से मीम बनाकर शेयर करना पड़ा भारी, गांव वालों ने दी ऐसी सजा, सुनकर पसीज जाएगा आपका कलेजा - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, October 12, 2025

AI से मीम बनाकर शेयर करना पड़ा भारी, गांव वालों ने दी ऐसी सजा, सुनकर पसीज जाएगा आपका कलेजा

 AI से मीम बनाकर शेयर करना पड़ा भारी, गांव वालों ने दी ऐसी सजा, सुनकर पसीज जाएगा आपका कलेजा



दमोह जिले के सतरिया गांव में एक युवक को मीम शेयर करने पर अमानवीय सजा दी गई। युवक ने अन्नू पांडे का एआई से मीम बनाया था, जिसके बाद उसे पैर धुला पानी पीने को मजबूर किया गया और जुर्माना भी लगाया गया। पीड़ित परिवार ने डर के कारण शिकायत नहीं की है। पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।\





पैर धुलवारकर वही पानी पीने को किया मजबूर (फोटो- नई दुनिया)

 दमोह जिले के पटेरा थाना अंतर्गत ग्राम सतरिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर मीम शेयर की तो इतनी अमानवीय सजा दी गई कि सुनकर हर कोई दंग रह गया। युवक को पैर धुला हुआ पानी पीने के लिए मजबूर किया गया। परिवार वाले के लोग सहमे हुए हैं।


दरअसल, सतरिया गांव के पुरुषोत्तम कुशवाहा नामक युवक ने गांव के ही अन्नू पांडे का एक मीम इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था। जिसमें एआई तकनीक का इस्तेमाल करके अन्नू पांडे को जूते की माला पहने दिखाया गया था। मीम पोस्ट होने के कुछ ही मिनटों में गांव में मामले ने तूल पकड़ लिया। विवाद बढ़ता देख परसोत्तम ने 15 मिनट के भीतर पोस्ट डिलीट कर दी और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली, लेकिन बात यहीं नहीं थमी।


पैर धोकर पानी पीने को किया मजबूर

जब यह बात काफी तूल पकड़ गई तो लोगों ने उसे पकड़कर सजा दी। उसे अन्नू पांडे के पैर धोकर वही पानी पीने को मजबूर किया गया और पूरे समाज से माफी मांगने को कहा गया। इसके अलावा 5100 रुपए का अर्थदंड भी लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुरुषोत्तम को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जा रहा है। गांव के ही कुछ लोग इस दौरान मौके पर मौजूद थे, जिनमें कुशवाहा समाज के लोग भी शामिल हैं। पीड़ित परिवार ने अब तक किसी तरह की शिकायत नहीं की है। उनका कहना है कि वे डर के कारण कार्रवाई नहीं चाहते।

गांव वालों ने सुनाई इस प्रकार की सजा

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सतरिया गांव में शराबबंदी लागू थी, जिसे लेकर ग्राम सभा ने फैसला किया था। बताया जा रहा है कि अन्नू पांडे पर शराब बेचने के आरोप में गांव वालों ने उसे पहले भी सजा दी थी। जिसमें 2100 रुपए का अर्थदंड और गांव भर में माफी मांगना शामिल था। इसी घटना पर मीम बनाने को लेकर कुछ लोगों ने इसे 'समस्त ब्राह्मण समाज का अपमान' बताया। गांव में पंचायत जैसी बैठक बुलाई गई, जिसमें परसोत्तम को बुलाकर सजा सुनाई गई।

पुरुषोत्तम ने मांगी माफी

इसके बाद पीड़ित पुरुषोत्तम कुशवाहा का भी एक वीडियो वायरल किया गया है, जिसमें उसने कहा है कि कुछ लोग वीडियो के मामले में सामाजिक मुद्दा बना रहे हैं। मेरे द्वारा जो गलती की गई थी मैंने माफी मांग ली है। मैं इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनना चाहता हूं। उसने कलेक्टर एवं एसपी से इस मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने का आह्वान किया है व कहा है कि मैं अपने से बड़ों का सम्मान करता हूं।

एसपी ने दिए जांच के आदेश

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मामला काफी गंभीर है और इस पर जांच के निर्देश दिए गए हैं इसमें जो भी दोषी होगा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसडीओपी हटा प्रशांत सिंह सुमन ने बताया कि पटेरा थाने के सतरिया गांव का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें युवक को पैर धुलाते हुए दिखाया गया है। इस मामले में पटेरा थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages