कौन हैं Ana De Armas जिनके इश्क में डूबे 63 साल के Tom Cruise? चौथी बार बन सकते हैं दूल्हा - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, October 2, 2025

कौन हैं Ana De Armas जिनके इश्क में डूबे 63 साल के Tom Cruise? चौथी बार बन सकते हैं दूल्हा

 कौन हैं Ana De Armas जिनके इश्क में डूबे 63 साल के Tom Cruise? चौथी बार बन सकते हैं दूल्हा



मिशन इम्पॉसिबल और टॉप गन जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले 63 वर्षीय अभिनेता टॉम क्रूज एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जुलाई में उन्हें और एना डी अरमास को हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया था। अब रिपोर्ट्स की मानें तो टॉम क्रूज चौथी बार दूल्हा बन सकते हैं और उनकी शादी बिल्कुल मिशन इम्पॉसिबल पिक्चर की तरह हो सकती है।


चौथी बार एना डे अरमास के साथ शादी कर सकते हैं टॉम क्रूज/ फोटो- Instagram



 हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की दूसरी पत्नी निकोल किडमैन एक तरफ जहां केथ अर्बन के साथ अपने सेपरेशन को लेकर चर्चा में हैं, तो वहीं दूसरी तरफ 'मिशन इम्पॉसिबल-2' और द आउटसाइडर्स, टॉप गन और डेज ऑफ थंडर जैसी फिल्में देने वाले अभिनेता कथित तौर पर दूल्हा बनने की तैयारी कर रहे हैं।


जुलाई में इस कपल को हाथों में हाथ डाले वेकेशन मनाते हुए देखा गया था, तभी से दोनों के अफेयर की चर्चा तेज हो गई। अब रिपोर्ट्स की मानें तो ये टॉम क्रूज और एना अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक ले जाने के लिए तैयार हैं। कौन हैं एना डे अरमास जिनके साथ टॉम क्रूज कर सकते हैं अंतरिक्ष में शादी, नीचे पढ़ें डिटेल्स:


कौन हैं टॉम क्रूज की गर्लफ्रेंड एना डे अरमास?

टॉम क्रूज की जिन एना डे अरमास के साथ शादी की खबरें सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं, वह क्यूबन अमेरिकन और स्पेनिश एक्ट्रेस हैं। उन्हें साल 2017 में ब्लेड रनर 2049 होलोग्राफिक एआई जोई और मिस्ट्री फिल्म 'नाइव्स आउट' से लोकप्रियता मिली थी। एना ने साल 2006 में हॉलीवुड सिनेमा में फिल्म 'वर्जिन रोज' के साथ डेब्यू किया था।





इसके बाद उन्होंने सेक्स-पार्टी नाइट, फॉर अ हैंडफुल ऑफ किसिस, नॉक-नॉक, एक्स्पोस्ड, वॉर डॉग्स, जेम्स बांड की नो टाइम टू डाई जैसी कई फिल्मों में काम किया। टॉम क्रूज की 37 साल की गर्लफ्रेंड एना ने साल 2011 में स्पेनिश एक्टर और मॉडल मार्क क्लोटेट से शादी की थी, लेकिन 2013 में उन्होंने पति से तलाक ले लिया। टॉम और एना की पहली मुलाकात साल 2025 की शुरुआत में ही हुई। दोनों फिल्म 'डीपर' के लिए साथ आए। एना जब गुड मॉर्निंग अमेरिका में आई थीं तो उन्होंने टॉम क्रूज को अपना करीबी बताया था।



अंतरिक्ष में शादी करने की एक्टर की चाह

रडार ऑनलाइन की एक खबर के मुताबिक, टॉम क्रूज और उनकी गर्लफ्रेंड एना मिशन इम्पॉसिबल में दिखाए गए खतरनाक स्टंट्स की तरह ही अपनी शादी को भी रोमांचक बनाना चाहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एना और टॉम क्रूज दोनों को जो चीज करीब लाई है, वह उनका फीयरलेस नेचर ही है।






इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि टॉम ने अपनी चौथी शादी को यादगार बनाने के लिए एक बड़े स्केल पर चीजें सोची हुई हैं। उन्हें अंतरिक्ष की यात्रा बहुत पसंद है, ऐसे में वह अंतरिक्ष में शादी करने वाले पहले कपल बनने के लिए उत्सुक हैं। वह अपनी शादी के वक्त दिए जाने वाले वादों को मिड एयर में स्काई डाइविंग करते हुए लेने की प्लानिंग में हैं।



तीन बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं टॉम क्रूज

टॉम क्रूज ने साल 1987 में पहली शादी मिमी रोगर्स के साथ की थी, जो एक्टर से उम्र में 6 साल बड़ी थीं। हालांकि, उनसे वह 1990 में अलग हो गए और एक्ट्रेस निकोल किडमैन को दिल दे बैठे, जिनसे उनकी शादी साल 1990 में हुई, लेकिन 2001 में ये कपल भी अलग हो गया। तीसरी शादी उन्होंने साल 2006 में 'बैटमैन बिगेंस' एक्ट्रेस कैटी होल्म्स से की थी, लेकिन 2012 में उनका भी तलाक हो गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages