दूसरी बार नाना बनेंगे 'झकास' एक्टर Anil Kapoor, इस बेटी के घर आने वाला है नन्‍हा मेहमान? - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, October 1, 2025

दूसरी बार नाना बनेंगे 'झकास' एक्टर Anil Kapoor, इस बेटी के घर आने वाला है नन्‍हा मेहमान?

 दूसरी बार नाना बनेंगे 'झकास' एक्टर Anil Kapoor, इस बेटी के घर आने वाला है नन्‍हा मेहमान?



बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर के घर एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी है। कुछ दिनों पहले ही कटरीना कैफ ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उनके बाद अब अनिल कपूर और सुनीता की ये बेटी जल्द ही अपने घर नन्हें मेहमान का स्वागत करने की तैयारी कर रही है।


अनिल कपूर की ये बेटी जल्द बनेगी यमी मम्मी/ फोटो- Instagram

HIGHLIGHTSकपूर खानदान में फिर गूंजेगी बच्चे की किलकारी

बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर से बच्चों की किलकारियां सुनाई देने वाली है। कुछ दिनों पहले ही कटरीना कैफ ने अपना बेबी बंप शो करते हुए पति विक्की कौशल के साथ मिलकर फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी।


अब उनके बाद बॉलीवुड की एक और हसीना के घर नन्हें मेहमान के आने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर एक बार फिर से नाना बनने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी कौन सी बेटी के घर गूंजने वाली हैं बच्चे के किलकारियां, चलिए जानते हैं:


अनिल कपूर की बड़ी बेटी के घर आएगा नन्हा मेहमान

साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर ने साल 2022 में बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा था। अब रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर की बड़ी बेटी यानी कि सोनम ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।






पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार अपने घर में नन्हें मेहमान का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। सोनम से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "सोनम कपूर की तीन महीने से ज्यादा की प्रेग्नेंसी हैं। इस न्यूज से आहूजा और कपूर परिवार में सभी बहुत ज्यादा खुश हैं"। हालांकि, अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर सोनम कपूर या उनके परिवार से किसी ने भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।


सोनम ने वायु के जन्म के बाद लिया फिल्मों से ब्रेक

उनके दूसरी बार प्रेग्नेंसी की खबर को सुनकर एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश हैं। वह उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। अब वायु को भाई मिलेगा या बहन ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। साल 2022 में अपने बेटे वायु का स्वागत करने वाली सोनम कपूर (Sonam Kapoor Pregnent) सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तो लगातार एक्टिव हैं, लेकिन फिल्मों से फिलहाल उन्होंने दूरी बनाई हुई है।








खूबसूरत एक्ट्रेस अपने बेटे वायु को मीडिया लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रखती हैं। हालांकि, वह बेटे का चेहरा दिखाए बिना ही इंस्टाग्राम पर उनकी मस्ती भरी तस्वीरें शेयर करती हैं। सोनम कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें साल 2023 में फिल्म 'ब्लाइंड' में देखा गया था, जो OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages