राजस्थान के जोधपुर में ATS और IB की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, October 31, 2025

राजस्थान के जोधपुर में ATS और IB की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

 राजस्थान के जोधपुर में ATS और IB की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार



राजस्थान के जोधपुर में एटीएस और आईबी ने संयुक्त अभियान में तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन संदिग्धों पर अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से संबंध रखने और फंडिंग नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह है। एटीएस ने जोधपुर संभाग में कई स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें दो संदिग्ध जोधपुर में और एक जैसलमेर में पकड़ा गया।





राजस्थान के जोधपुर में ATS और IB की बड़ी कार्रवाई (फाइल फोटो)


 राजस्थान के जोधपुर में एटीएस और आईबी ने कई जगहों पर छापेमारी की। आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की संयुक्त कार्रवाई में तीन कथित आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए संदिग्धों पर अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से जुड़ाव और फंडिंग नेटवर्क से संपर्क होने के संदेह हैं।


एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि राजस्थान के आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने शुक्रवार को कथित आतंकवादी गतिविधियों के सिलसिले में छापेमारी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। इस दौरान दो संदिग्ध जोधपुर में और एक जैसलमेर में पकड़ा गया।


अधिकारी ने कहा, "आतंकवादी संगठनों से कथित संबंध रखने वाले संदिग्धों को पकड़ने के लिए आज जोधपुर संभाग में कई जगहों पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि छापेमारी जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages