बंगाल में BJP सांसद पर हमले का मामला गरमाया, लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, October 7, 2025

बंगाल में BJP सांसद पर हमले का मामला गरमाया, लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी

 बंगाल में BJP सांसद पर हमले का मामला गरमाया, लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी



BJP MP Khagen Murmu Attack पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर हमले के मामले में लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है। सचिवालय ने मंत्रालय से बंगाल सरकार से जवाब मांगने के लिए कहा है जिसके लिए उन्हें 3 दिन का समय दिया गया है। जलपाईगुड़ी में हुए हमले में खगेन मुर्मू को गंभीर चोटें आई थीं।


लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी। फाइल फोटो

 पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर हमले का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। कई केंद्रीय मंत्रियों ने हमले की सख्त आलोचना की है। वहीं, अब लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है।


लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय से पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगने को कहा है। इसके लिए बंगाल सरकार के पास 3दिन का समय है।

लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार से तीन दिन के भीतर तथ्यात्मक नोट मांगा जाए। बता दें कि, जलपाईगुड़ी में खगेन मुर्मू पर हुए हमले के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। इस हमले में उनके सिर पर चोट लगी है और आंख बाल-बाल बची है।


भीड़ ने किया था हमला

बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे पर गए थे। वो आपदा में बेघर हुए लोगों को राहत सामग्री देकर लौटे थे, तभी कुछ लोगों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी गाड़ी पर पत्थर, जूते, चप्पल और डंडे बरसाए गए। हमले में गाड़ी के शीशे भी चकनाचूर हो गए। इस दौरान खगेन मूर्मु के सिर में गंभीर चोट लग गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है।



खगेन मुर्मू की हालत गंभीर

खगेन मुर्मू पर हमले के बाद सियासी बवाल शुरू हो गया है। बीजेपी ने हमले के पीछे ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का हाथ बताया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि खगेन मुर्मू के आंख के नीचे की हड्डी टूट गई है। अभी ICU में उनका इलाज चल रहा है और जरूरत पड़ने पर उन्हें एम्स अस्पताल में रेफर किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages