रूस कागजी शेर तो नाटो क्या है', ट्रंप पर भड़के पुतिन; भारत पर फिर जताया भरोसा - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, October 3, 2025

रूस कागजी शेर तो नाटो क्या है', ट्रंप पर भड़के पुतिन; भारत पर फिर जताया भरोसा

रूस कागजी शेर तो नाटो क्या है', ट्रंप पर भड़के पुतिन; भारत पर फिर जताया भरोसा

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोप के सैन्यीकरण पर जवाबी कार्रवाई करने का वादा किया है। पुतिन ने कहा कि रूस यूरोप के बढ़ते सैन्यीकरण पर कड़ी नजर रख रहा है और खतरों का जवाब देने में देर नहीं करेगा। उन्होंने नाटो के साथ युद्ध का भी दावा किया और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बयानों का मजाक उड़ाया।



यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन का एलान, यूरोप के सैन्यीकरण का देंगे करारा जवाब। (फाइल फोटो)



रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से अधिक समय से युद्ध जारी है। दोनों देश एक- दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इस बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक अहम एलान किया है।


दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को दक्षिणी रूस में एक विदेश नीति मंच को संबोधित करते हुए यूरोप के सैन्यीकरण का महत्वपूर्ण जवाब देने का वादा किया है।

चूंकि रूस से यूक्रेन में सेना भेजने के बाद रूस और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों में गिरावट आ गई है। इसके कारण यूरोपीय संघ को अपनी रक्षा को मजबूत करना पड़ा।


क्या बोले रूस के राष्ट्रपति पुतिन?

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम यूरोप के बढ़ते सैन्यीकरण पर कड़ी नजर रख रहे हैं। रूस द्वारा जवाबी कार्रवाई में ज्यादा समय नहीं लगेगा। ऐसे खतरों का जवाब बहुत महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने आगे कहा कि रूस कभी भी कमजोरी या अनिर्णय नहीं दिखाएगा।


गौरतलब है कि डेनमार्क में ड्रोन के हमलों और मॉस्को द्वारा एस्टोनिया और पोलैंड में हवाई घुसपैठ ने इस आशंका को और बढ़ा दिया है कि यूक्रेन के खिलाफ रूस का युद्ध यूरोप की सीमाओं से आगे बढ़ सकता है।



ट्रंप पर पुतिन का कटाक्ष

अपने संबोधन के दौरान पुतिन ने यूरोप पर बढ़ते सैन्य खर्च का बहाना बनाने के लिए उन्माद भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रूस कोई खतरा नहीं है। रूसी राष्ट्रपति ने सभी से शांत रहने को कहा है।


अपने संबोधन में पुतिन ने दावा किया कि रूस यूक्रेन में नाटो गठबंधन से लड़ रहा है। वहीं, इस दौरान पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के उस बयान का भी मजाक उड़ाया, जिसमें कहा गया कि रूस एक कागजी शेर है। पुतिन का दावा है कि यह देखते हुए कि हम पूरे नाटो समूह के साथ युद्ध में हैं और आगे बढ़ रहे हैं, आत्मविश्वास से भरे हुए हैं, और फिर भी हमें कागजी शेर कहा जा रहा है, तो फिर नाटो क्या है?



भारत को लेकर पुतिन ने क्या कहा?

गौरतलब है कि पुतिन ने अमेरिका की ओर से भारत पर बनाए जा रहे दबाव का भी जिक्र किया, जिसमें तेल खरीद शामिल है। पुतिन का कहना है कि अगर भारत हमारी ऊर्जा आपूर्ति से इनकार करता है, तो उसको ही नुकसान होगा। भारत की जनता अपने देश की सरकार के फैसले पर नजर रखे हुए है। भारत किसी के सामने अपमान नहीं सहेगा। इसके अलावा अपने संबोधन में पुतिन कहा कि पीएम मोदी कोई भी अपमानजनक कदम नहीं उठाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages