रेल पटरी को ब्लास्ट में उड़ाने वाला माओवादी एनकाउंटर में ढेर, झारखंड में था एक्टिव - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, October 25, 2025

रेल पटरी को ब्लास्ट में उड़ाने वाला माओवादी एनकाउंटर में ढेर, झारखंड में था एक्टिव

 रेल पटरी को ब्लास्ट में उड़ाने वाला माओवादी एनकाउंटर में ढेर, झारखंड में था एक्टिव



असम के कोकराझार जिले में पुलिस मुठभेड़ में वांछित माओवादी अपिल मुर्मू उर्फ रोहित मुर्मू मारा गया। वह कोकराझार रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके का मुख्य आरोपी था और पहले झारखंड में भी बम धमाकों में शामिल था। मुर्मू NASLA का कमाडेंट भी रह चुका था और झारखंड तथा असम दोनों राज्यों में सक्रिय था। रेलवे ट्रैक की मरम्मत के बाद सेवा बहाल कर दी गई।





कोकराझार मुठभेड़ में रेलवे ब्लास्ट का आरोपी माओवादी ढेर (फाइल फोटो)

 असम के कोकराझार जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक वांछित उग्रवादी मारा गया। यह मुठभेड़ सलकटी पुलिस चौकी क्षेत्र के नदांगुरी इलाके में हुई। मारे गए उग्रवादी की पहचान अपिल मुर्मू उर्फ रोहित मुर्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह हाल ही में कोकराझार रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके का मुख्य आरोपी थी।


पुलिस के अनुसार, मुर्मू पहले झारखंड में भी बम धमाके की घटना में शामिल था। पिछले साल अक्टूबर में उसने झारखंड के एक रेलवे ट्रैक पर विस्फोट किया था और उसके बाद असम भाग गया था। झारखंड में वह रोहित मुर्मू के नाम से जाना जाता था, जबकि असम में वह अपिल मुर्मू के नाम से रहता था। वह कोकराझार जिले के कचुगांव ग्रामपुर के निवासी था और झारखंड तथा असम दोनों राज्यों में उसके संपर्क थे।



कैसे बना NASLA का कमाडेंट

पुलिस के मुताबिक, मुर्मू पहले नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी (NASLA) नामक उग्रवादी संगठन का सदस्य था। जब संगठन ने आत्मसमर्पण किया, जब उसने सरेंडर नहीं किया और झारखंड भाग गया। वहां वह NASLA का कमांडेंट बना और बाद में माओवादी संगठनों से भी जुड़ गया। झारखंड पुलिस की एक टीम हाल ही में असम आई थी, क्योंकि वह 2015 से झारखंड में हिंसक घटनाओं में शामिल था।


गौरतलब है कि 23 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे कोकराझार और सलकटी स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर एक संदिग्ध विस्फोट हुआ था। इससे 8 से 10 ट्रेनें देर से चलीं। रेलवे ट्रैक की मरम्मत सुबह 5.25 बजे तक पूरी कर ली गई और 5.30 बजे से सामान्य सेवा फिर शुरू हुई।

बम धमाके से ट्रैक क्षतिग्रस्त

एक मालगाड़ी UP AZARA शुगर ट्रेन के ड्राइवर ने झटका महसूस किया और ट्रेन रोक दी। जांच में पाया गया कि ट्रैक और स्लीपर क्षतिग्रस्त थे, जिन्हें बम धमाके से नुकसान हुआ था। रेलवे पुलिस अधीक्षक प्रांजित बोराह ने बताया, "ट्रैक पर नुकसान का पता चला है, मरम्मत पूरी कर ली गई है और ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो गई है। जांच अभी शुरुआती चरण में है। यदि यह तोड़फोड़ का मामला साबित होता है, तो इसमें शामिल लोगों की पहचान की जाएगी।"

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages