जुड़वां बच्चों की हत्या के बाद मां ने किया सुसाइड, पति से झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, October 14, 2025

जुड़वां बच्चों की हत्या के बाद मां ने किया सुसाइड, पति से झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम

 जुड़वां बच्चों की हत्या के बाद मां ने किया सुसाइड, पति से झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम




तेलंगाना के हैदराबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 27 वर्षीय साईं लक्ष्मी ने अपने दो साल के जुड़वां बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने पति से झगड़े के बाद यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



बेटे के बोलने के इलाज को लेकर पति से हुए विवाद के बाद महिला ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी है।


 तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हैदराबाद में साई लक्ष्मी नाम की एक महिला ने अपने दो साल के जुड़वां बच्चों को तकिये से दबाकर मारने के बाद आत्महत्या कर ली।

बेटे के बोलने के इलाज को लेकर पति से हुए विवाद के बाद महिला ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


बालानगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने कहा, महिला 27 साल की थीं। हमने मामला दर्ज कर लिया और केस में तफ्तीश कर रहे हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा चुका है।"

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages