ब्रिटिश एयरवेज: कन्नड़ भाषी क्रू मेंबर ने जीता बेंगलुरु यात्री का दिल - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, October 24, 2025

ब्रिटिश एयरवेज: कन्नड़ भाषी क्रू मेंबर ने जीता बेंगलुरु यात्री का दिल

 ब्रिटिश एयरवेज: कन्नड़ भाषी क्रू मेंबर ने जीता बेंगलुरु यात्री का दिल



बेंगलुरु के अमरनाथ शिवशंकर ने ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान BA119 में अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि क्रू सदस्य निखिल ने कन्नड़ में बात की और सुरक्षा निर्देशों में कन्नड़ सबटाइटल थे। उन्होंने इस अनुभव को शानदार बताया।



ब्रिटिश एयरवेज में कन्नड़ भाषी क्रू मेंबर ( फाइल फोटो)

 बेंगलुरु के एक युवक ने लंदन से बेंगलुरु की अपनी हाल के दिनों के यात्रों को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। बेंगलुरु के यात्री ने अपने परिवार के साथ लंदन से बेंगलुरु की यात्रा की। इस यात्रा के अनुभव को लेकर युवक ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में लंदन से बेंगलुरु की यात्रा को आरामदायक और सुखद बनाने के लिए ब्रिटिश एयरवेज की प्रशंसा की है।


दरअसल, लंदन से बेंगलुरु की उड़ान में अमरनाथ शिवशंकर नाम के एक यात्री का अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें यात्री ने 19 अक्टूबर, रविवार को अपने परिवार के साथ BA119 में की यात्रा के सुखद अनुभव को साझा किया है।


यात्री ने लंदन से बेंगलुरु की यात्रा के अनुभव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर साझा करते हुए लिखा, "मैंने 19 अक्टूबर, रविवार को अपने परिवार के साथ BA119 में लंदन से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। कुल मिलाकर यह एक अद्भुत अनुभव था।"


यात्री को क्या क्या अच्छा लगा?

यात्री ने अपने पोस्ट पर उड़ाने से जुड़ी उन बातों का भी जिक्र किया, जो उसे सबसे अच्छी लगी। यात्री के अनुसार, कन्नड़ भाषी क्रू मेंबर निखिल भी थे, जो पूरी यात्रा के दौरान बेहद मददगार रहे। उन्होंने सुरक्षा निर्देशों की भी प्रशंसा की, जिनमें कन्नड़ भाषा में उपशीर्षक थे, ताकि भाषा से अपरिचित यात्री भी सुरक्षा संदेशों को आसानी से समझ सकें।

खाने से मनोरंजन तक हर चीज की तारीफ

यात्री ने बताया कि इस यात्रा के दौरान मनोरंजन के विकल्पों में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी देखने को मिली। फ्लाइट में एक दर्जन कन्नड़ फिल्में उपलब्ध थीं। उसने पोस्ट में यह भी कहा कि इसमें कुछ और कन्नड़ फिल्में जोड़ी जाएं। वहीं, यात्री ने ब्रिटिश एयरवेज के खाने की भी तारीफ की।

हमारी एयरलाइन्स को भी ऐसे क्रू मेंबर्स की जरुरत

यात्री द्वारा ब्रिट्रिश एयवेटज के प्रशंसा वाली पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर की। यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। जब मैं हैदराबाद से उड़ान भर रहा था, तो एक क्रू मेंबर तेलुगु बोल सकता था। वे जानते हैं कि ग्राहकों की मदद कैसे करनी है और उनकी यात्रा को आरामदायक कैसे बनाना है। हमारी एयरलाइन्स को घरेलू स्तर पर स्थानीय भाषा बोलने वाले क्रू मेंबर्स को भी जगह देनी चाहिए।"


एक अन्य यूजर ने लिखा, "जब मैं लंदन से चेन्नई गया, तो घोषणाएं तमिल में भी की गईं, जो एक बहुत ही प्यारा संकेत था। रसोई के उपकरणों में कुछ खराबी थी, लेकिन कर्मचारी वास्तव में दयालु और मददगार थे।"

ब्रिटिश एयरवेज ने भी दी प्रतिक्रिया

वहीं, ब्रिटिश एयरवेज ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "हाय अमरनाथ, हमें यह जानकर खुशी हुई कि आपका अनुभव अद्भुत रहा। हम जल्द ही आपका फिर से स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।"

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages