सलमान के गुस्से का शिकार हुए ये कंटेस्टेंट्स, मालती को बोला- 'आपकी पीठ देख के...' - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, October 25, 2025

सलमान के गुस्से का शिकार हुए ये कंटेस्टेंट्स, मालती को बोला- 'आपकी पीठ देख के...'

 सलमान के गुस्से का शिकार हुए ये कंटेस्टेंट्स, मालती को बोला- 'आपकी पीठ देख के...'




विवादित शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar) के वीकेंड का वार में फिर से सलमान खान के हत्थे कई कंटेस्टेंट्स चढ़ने वाले हैं। इस बार कुछ की तारीफ होगी और कई लोगों की क्लास लगेगी।




सलमान खान के हत्थे चढ़े ये कंटेस्टेंट्स। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


 सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 में हर साल कोई न कोई ड्रामा हो रहा है। इस हफ्ते भी कई कंटेस्टेंट्स ने बातों-बातों में हदें पार कीं। किसी ने विवादित बयान दिया तो किसी ने लड़ाई-झगड़े में अपनी सीमाएं भुला दीं। अब वीकेंड का वार में सलमान खान उनकी क्लास लगाते हुए नजर आएंगे।


इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमना खान कई कंटेस्टेंट्स को आइना दिखाएंगे। बिग बॉस 19 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जिसमें अभिनेता उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।
सलमान खान ने नीलम गिरी को करेंगे एक्सपोज

बीते हफ्ते नीलम गिरी (Neelam Giri) की तान्या मित्तल से दोस्ती टूट गई। इसकी वजह तान्या का फरहाना भट्ट से बात करना था। इसको लेकर घर में हंगामा भी हुआ और सभी तान्या के खिलाफ हो गए। अब इस बात पर सलमान नीलम को सुनाएंगे। साथ ही घरवालों से सवाल करेंगे कि आखिर सब फरहाना से बात करने के लिए तान्या पर क्यों भड़ गए?


मृदुल को सलमान ने किया एक्सपोज

मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) भी सलमान के गुस्से का शिकार होने वाले हैं। दरअसल, तान्या मित्तल ने उन्हें अच्छा गेम खेलने की सलाह दी थी, लेकिन नीलम से फाइट के बाद उस बात को मृदुल ने गलत तरीके से सबके सामने पेश किया था। इसके चलते ही लोग उनके खिलाफ बोलने लगे थे।



मालती चाहर पर भड़के सलमान खान

बीते हफ्ते मालती चाहर की नेहल और फरहाना समेत कई घरवालों से झगड़ा हुआ और वह बात खत्म करने से पहले ही वहां से भाग जाती थीं। यही नहीं, उन्होंने तान्या को लेकर कई खुलासे किए थे। अब सलमान ने उन्हें क्लास लगाई है। सलमान ने उन्हें ताना मारते हुए पूछा, "मालती कहां हैं?" जब उन्होंने कहा कि वह यहां हैं तो एक्टर ने कहा, "अरे पहचाना ही नहीं आपको, क्योंकि आपकी पीठ देखकर ही पहचानते हैं आपको।"

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages